Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *भ्रमण पर आए आयुक्त ने तेजी से बन रही बहुमंजिला इमारतों और रिसॉर्ट्स को लेकर गंभीर चिंता जताई! पढ़ें किसे दिए जांच के निर्देश…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । जनपद के मुक्तेश्वर क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे कुमाऊं मंडल आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने क्षेत्र में तेजी से बन रही बहुमंजिला इमारतों और रिसॉर्ट्स को लेकर गंभीर चिंता जताई है।

ADVERTISEMENTS

निरीक्षण के दौरान सामने आया कि कुछ लोगों द्वारा समूह बनाकर बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य किए जा रहे हैं और साथ ही होमस्टे योजना का लाभ भी लिया जा रहा है।आयुक्त ने प्रथम दृष्टया इन निर्माणों को भू-कानून का उल्लंघन बताया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज*लोक भवन में मनाया गया तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस*! पढ़ें किनसे किया राज्यपाल ने संवाद...

उन्होंने कहा कि मुक्तेश्वर क्षेत्र में इस प्रकार की बड़ी इमारतों का निर्माण और योजनाओं का दुरुपयोग गंभीर मामला है तथा इससे भू-कानून की भावना प्रभावित हो रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में भू-कानून का व्यापक दुरुपयोग होने की आशंका है।

इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने जिलाधिकारी नैनीताल और जिला विकास प्राधिकरण को निर्देश दिए कि क्षेत्र में बन रही ऐसी सभी इमारतों और रिसॉर्ट्स की विस्तृत जांच की जाए। साथ ही पूरे मामले की रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा गया है।

उन्होंने कहा कि यदि जांच में नियमों के उल्लंघन या अनियोजित निर्माण की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *पर्यटक देव भूमि से अच्छा संदेश लेकर जाएं*! पढ़ें : पर्यटकों को डीएम की नसीहत...

उन्होंने प्रशासन को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में इस प्रकार के निर्माणों पर कड़ी निगरानी रखी जाए, ताकि भू-कानून का दुरुपयोग रोका जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें