

मंगलौर/हरिद्वार। सीएम पुष्कर धामी सरकार के निर्णय के बाद उत्तराखंड में बिना मान्यता और पंजीकरण के संचालित हो रहे मदरसों पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है।
राज्य सरकार की नई व्यवस्था के तहत निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करने वाले संस्थानों को चिन्हित कर कार्रवाईराज्य सरकार ने 1 जुलाई 2026 से मदरसा बोर्ड को समाप्त कर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया है।
इस नई व्यवस्था के तहत मदरसों को शिक्षा विभाग से मान्यता और आवश्यक पंजीकरण कराना अनिवार्य किया गया है।जिन मदरसों ने अब तक पंजीकरण नहीं कराया है, उनके खिलाफ प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में शनिवार को मंगलौर कस्बे में समाज कल्याण विभाग की टीम ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर कई संस्थानों का निरीक्षण किया।कार्रवाई के दौरान टीम ने बिना पंजीकरण संचालित हो रहे मदरसों और स्कूलों की जांच की।
इस जांच के दौरान नियमों का पालन नहीं करने वाले दो मदरसों को सीज कर दिया गया।अधिकारियों की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना मान्यता और पंजीकरण संचालित हो रहे संस्थानों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
प्रशासन की टीम अब ऐसे अन्य संस्थानों को भी चिन्हित करने में जुटी है।
हमारे संवाददाता को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह रावत ने बताया कि सरकार की ओर से मदरसा बोर्ड को समाप्त कर नई व्यवस्था लागू की गई है।
इसके तहत सभी संबंधित संस्थानों के लिए पंजीकरण कराना जरूरी है।उन्होंने कहा कि इसके बावजूद अभी भी कई मदरसों ने पंजीकरण नहीं कराया है।
ऐसे संस्थानों को विभागीय स्तर पर चिन्हित किया जा रहा है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।अधिकारी के मुताबिक, बिना पंजीकरण संचालित पाए जाने वाले संस्थानों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विभाग की टीमें क्षेत्र में ऐसे मदरसों की जानकारी जुटाकर उनके दस्तावेज और मान्यता संबंधी स्थिति की जांच कर रही हैं।
मंगलौर में दो मदरसों को सीज किए जाने के बाद प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नई शिक्षा व्यवस्था के तहत निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। अब बिना पंजीकरण संचालित हो रहे अन्य संस्थानों पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
सरकार के आदेश के बाद अवैध रूप में चल रहे मदरसों के संचालकों में हड़कंप मच गया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से बौखलाई कांग्रेस*! पढ़ें हल्द्वानी अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *आधा किलो से अधिक चरस के साथ यूपी का आरोपी दबोचा*! पढ़ें ~ सीएम पुष्कर धामी सरकार की पहल…
ब्रेकिंग न्यूज #सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे#! पढ़ें~ नैनीताल जनपद अपडेट…