Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: “किच्छा में 35 लाख की अफीम सहित दो तस्कर गिरफ्तार*! पढ़ें कहां से लाकर करते थे कारोबार…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

किच्छा। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्पेशल टास्क फोर्स की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊं यूनिट और किच्छा पुलिस ने करीब 35 लाख रुपये कीमत की 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखंड में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा नहीं कराएगी पैराशूट प्रत्याशियों की लैंडिंग, अपने ही विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे जनप्रतिनिधि

स्पेशल टास्क फोर्स के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत टीम ने ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र में कार्रवाई की।

इसमें गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी खलीक अहमद और बरेली निवासी जीतेन्द्र के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के कब्जे से बरामद अफीम का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 35 लाख रुपये है।

उत्तराखंड में नशे की बड़ी खेप पकड़ी! 35 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर झारखंड से अफीम खरीदकर लाने की जानकारी दी है। STF अब इस तस्करी नेटवर्क के आगे और पीछे जुड़े लोगों का पता लगाने में जुटी है।

जिससे मादक पदार्थों की आपूर्ति के स्रोत और इसके वितरण में शामिल अन्य व्यक्तियों तक पहुंचा जा सके। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गीता कहती है कि इंद्रियों से श्रेष्ठ मन, मन से श्रेष्ठ बुद्धि और बुद्धि से परे आत्मतत्त्व है*! पढ़ें= शरद पूर्णिमा पर खास अपडेट...

इस संयुक्त कार्रवाई में STF एंटी नारकोटिक्स कुमाऊं यूनिट के निरीक्षक पावन स्वरूप, उपनिरीक्षक जगदीप नेगी सहित टीम के अन्य सदस्य तथा किच्छा कोतवाली पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

इसके साथ ही STF ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री या तस्करी की जानकारी पुलिस को दें, ताकि नशे के कारोबार के खिलाफ समय रहते कार्रवाई की जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें