

देहरादून। यहां कैंट थाने में दर्ज हुआ एक गंभीर मामला, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू पर धोखाधड़ी और उत्पीड़न पर लगाया गंभीर आरोप लगाया और अपनी जान को भी खतरा बताया है।
*शादी की बात छिपाने का आरोप*
पीड़िता कैबिनेट मंत्री का कहना है कि आरोपी ने अपनी पहली शादी की बात छिपाकर उससे विवाह किया था। *अवैध संबंध और मारपीट*
विरोध करने पर आरोपी पति द्वारा मारपीट करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
*जातिसूचक गालियां देने का आरोप*
कैबिनेट मंत्री का यह भी आरोप है कि आरोपी ने सरकारी आवास में स्टाफ के समक्ष अपमानजनक जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।
फर्जी दस्तावेजों से निदेशक पद से हटाया:
पीड़िता के कूट रचित हस्ताक्षर कर और फर्जी दस्तावेजों के जरिए उसे कंपनी के निदेशक पद से निवृत्त दर्शाया गया।
जान से मारने का षड्यंत्र:
हाल ही में एक ऑडियो से पता चला है कि आरोपी महिला से बात करते हुए जान से मारने का षड्यंत्र रच रहा है।
*पुलिस जांच शुरू*
पीड़िता ने पति के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की इसके बाद तबियत बिगड़ गई है और उनको अस्पताल भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
बताते चलें सूत्रों के अनुसार गिरधर शाहू बरेली का चर्चित आरोपी रहा है जो कई मामलों में वांछित भी बताया जाता है। अब वह अपनी ही पत्नी का उत्पीड़न कर उसे अपने कारोबार से बाहर कर रास्ते से हटाने का आरोपी बनकर सामने आया है।
कुछ दिन पूर्व उसने बयान दिया था पच्चीस हजार रुपए में लड़की मिल जाती है, इसे लेकर बिहार में तक आंदोलन हुआ था।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज : *पीयूष जोशी को धमकी मामले में पुलिस से मिले जनप्रतिनिधि*! पढ़ें~ हल्दूचौड़ समाचार…
ब्रेकिंग न्यूज : *रेखा आर्या को देखने भावना पाण्डेय अस्पताल पहुंची*! पढ़ें~ क्या बोली…
एशियन गेम्स 2026 के हीरोज से मिले पीएम मोदी: बोले- ‘यह नए भारत की सशक्त तस्वीर है, देश का युवा हर बुलंदी को छूने के लिए तैयार’