Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *पण्डित ललित मोहन पांडेय नहीं रहे*! पढ़ें~ बिंदुखत्ता अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं/बिंदुखत्ता। ज्योतिष के विद्वान पंडितों में से एक और पूर्व में रामलीला नाटक मंचन के बेहतरीन कलाकार, मिलनसार पंडित ललित मोहन पांडे का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

ADVERTISEMENTS

आज सैकड़ों लोगों ने दुःख व्यक्त करते कहा कि आप हमारे बीच नहीं रहे, यह अत्यंत दुःखद है लेकिन आपकी स्मृतियाँ सदैव हमारे हृदय में जीवित रहेंगी। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, विधायक डॉ मोहन बिष्ट , पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा, हेमवती नंदन दुर्गापाल, भाजपा नेता कमलेश चंदोला, दीपेंद्र कोश्यारी, चंद्रशेखर पाण्डेय, प्रमोद कालोनी, नंदाबल्लभ पांडेय, लक्ष्मण सिंह खत्री आदि ने कहा है भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शोक संवेदना का दौर जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी के निर्देश पर लगेंगे शिविर*! पढ़ें ~ कब कहां लगेगा...

ललित मोहन पांडेय पुरोहित होने के साथ ही ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार थे इसलिए वह इस क्षेत्र के सबसे जानकार पुरोहित कहलाए जाते थे।

पुराना बिंदुखत्ता में उनका खासा आधार था, पुराना बिंदुखत्ता निवासी ललित मोहन अपने पीछे एक विवाहित पुत्री एक पुत्र, पत्नी सहित रोता बिलखता परिवार छोड़ गए। उनके निधन से पुरोहित लोगों ने भी गहरा दुःख व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें