Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *पांडे छोड़’ तोक, घरों में घुसा नाले का मलवा*! *ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट* धरातल पर! पढ़ें~ भीमताल विधानसभा क्षेत्र अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल: दैवीय आपदा की मार से बेहाल अल्चौना का ‘पांडे छोड़’ तोक, घरों में घुसा नाले का मलबा; ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने जाना पीड़ितों का हाल

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल के ग्राम पंचायत अल्चौना का तोक ‘पांडे छोड़’ में ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने विभागीय अधिकारियों के साथ प्राकृतिक आपदा क्षेत्र अल्चोना, सौनगांव चाफि का निरीक्षण किया। मंगलवार को दोपहर क्षेत्र में अचानक मौसम बदलने के बाद ‘पांडे गांव भांकर’ से आ रहे बरसाती नाले ने विकराल रूप धारण कर लिया।

नाले का तेज बहाव अपने साथ भारी मात्रा में कीचड़ और मलबा लेकर नीचे आबादी वाले क्षेत्र में आ गया, जिससे स्थानीय निवासियों के घरों में पानी और मलबे का सैलाब घुस गया।

अचानक आई आपदा के कारण घरों के भीतर कीमती घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन प्रभावित परिवारों के सामने अब भरण-पोषण और रहने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति पर दर्ज कराया गंभीर मुकदमा, हत्या की साजिश और उत्पीड़न का लगाया आरोप; अस्पताल में भर्ती

गौरतलब है कि इस तोक में शत-प्रतिशत अनुसूचित जाति शिल्पकार परिवार निवास करते हैं, जो मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं।ग्रामीणों की मांग है पुश्तैनी जमीन पर हो सुरक्षित विस्थापन घटना के बाद से ही ग्रामीणों में भय का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस नाले के कारण भविष्य में भी घरों पर खतरा बना रहेगा।

सुरक्षा को देखते हुए पीड़ित परिवारों ने एक स्वर में गांव के ही अन्यत्र विस्थापन की शासन-प्रशासन से मांग की है कि उन्हें इस खतरे वाले स्थान से हटाकर, सुरक्षित पुश्तैनी जमीन पर नए आवास निर्माण की अनुमति और सहायता दी जाए, ताकि वे अपने परिवारों को अन्यत्र सुरक्षित बसा सकें।

ब्लॉक प्रमुख ने स्थलीय निरीक्षण ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा आपदा की सूचना मिलते ही भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने तुरंत प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने एक-एक कर सभी पीड़ित परिवारों से मुलाकात की उनका ढांढस बंधाया और आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़: *कार खाई में समाई दो मरे तीन गंभीर घायल*! पढ़ें~कहां के हैं मृतक और घायल...

प्रभावित लोगों को डॉ. हरीश बिष्ट ने कहा इस संकट की घड़ी में मैं और हमारी पूरी टीम प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। प्राकृतिक आपदा ने हमारे श्रमिक भाइयों का भारी नुकसान किया है। मैं इस गंभीर स्थिति से जिला प्रशासन और शासन के उच्च अधिकारियों को तत्काल अवगत करा रहा हूँ।

प्रभावितों को तुरंत मुआवजा दिलाने, राशन किट उपलब्ध कराने और उनके सुरक्षित विस्थापन के लिए शासन-प्रशासन से समुचित और त्वरित कार्रवाई का पुरजोर अनुरोध किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान लता आर्य, मुकेश पलड़िया, प्रदीप कुमार, बीटीसी अंकित आर्य हेमा आर्य, लता पलड़िया नितेश बिष्ट, प्रेम कुल्याल, संजय कुमार,कुंदन जीना बृजमोहन बिष्ट, अमित नारायण, धर्मेंद्र जीना राजस्व निरीक्षक,ग्रामीण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें