Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

भाजपा का ऑन लाइन सदस्यता अभियान कुछ नेताओं की खोल देगा पोल! कर्मठ कार्यकर्ता इस अभियान को उचित निर्णय मान रहे! पढ़ें फर्जीवाड़ा रोकने को चले फार्मूले पर खास अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी का ऑन लाइन सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता को इसके लिए जिम्मेदारी दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

सांसद को पंद्रह हजार, विधायक को दस हजार सदस्य बनाने हैं, इसके अलावा सभी स्तर के पदाधिकारियों को पार्टी ने पद के अनुसार जिम्मेदारी दी है।

ऑन लाइन सदस्यता अभियान में जो जिम्मेदारी निष्ठा पूर्वक निभाएगा उसका पार्टी रिकार्ड रखकर उसे जिम्मेदारी देगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं को इस ऑन लाइन सदस्यता अभियान में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है क्योंकि एक मोबाइल से सिर्फ एक सदस्य ही बनेगा!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने दी नव संवत्सर प्रतिपदा की हार्दिक शुभकामनाएं

जिस परिवार में सिर्फ एक ही मोबाइल फोन है उस घर में सिर्फ एक सदस्य ही बनेगा! पार्टी ने ऑफ लाइन सदस्य बनाने का प्रावधान नहीं किया है, जिससे अभियान की गति तेज होगी समझ से परे है।

ऑन लाइन सदस्य बनाने वाले नेताओं का पसीना छूट रहा हैं क्योंकि इसके लिए नेताओं को घर घर जाना पड़ रहा है और फर्जीवाड़ा खत्म कर दिया है पार्टी ने।

पहले ऑफ लाइन में होता क्या था कि पदाधिकारी अपने जेब से पैसा जमा कर देते थे और जनता के बीच नहीं जाते थे, घर बैठे सदस्य बनाने का अभियान चलता था।

इस बार भाजपा ने नेताओं के फर्जीवाड़े पर मानो विराम लगा दिया है जिससे सांसद और विधायक तक मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं।

अब लिंक भेज रहे हैं लोग इस लिंक को देख कर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं! जो घर घर जाकर सदस्य बना रहा है उसे ही महत्व दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Vip News: *पुष्कर धामी* विरोधियों के मुंह पर *अलीगढ़ का ताला लगा गए राजनाथ सिंह*! *धाकड़ से धुंआधार की मिली उपाधि*! पढ़ें: *दूरगामी नयन* अपडेट...

इससे पार्टी को अंधेरे में रखने वाले नेताओं की मुसीबत खासा बढ़ गई है। सांसद और विधायक तक इस ऑन लाइन सदस्यता अभियान से परेशान नजर आ रहे हैं।

जो जमीन से जुड़े नेता या कार्यकर्ता हैं वही इस अभियान को सही मान रहे हैं और जनता के बीच जाकर सदस्यता अभियान चला रहे हैं।

भाजपा ने ऑन लाइन सदस्यता अभियान से मानो फर्जी नेताओं की पहचान करने का अभियान चलाया है! अब फर्जी रसीद काटकर सदस्य बनाने वाले नेताओं को धरातल पर जाकर काम करना होगा।

कर्मठ कार्यकर्ता इस अभियान की प्रसंशा कर रहे हैं! जो कोरम पूरा कर पार्टी में अपनी पैठ बना लेते थे उनके लिए मुसीबत आ पड़ी है।

ADVERTISEMENTS Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें