Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड के ऊंचाई वाले जिलों में बर्फबारी और हिमस्खलन की चेतावनी*! पढ़ें: मौसम अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र, देहरादून ने उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन (Avalanche) की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS

चंडीगढ़ स्थित Defence Geoinformatics Research Establishment (DGRE) द्वारा 20 मार्च 2026 को शाम 5 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार 20 मार्च से 21 मार्च 2026 तक राज्य के कई पर्वतीय जिलों में बर्फबारी और हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज #वर्षाकाल को दृष्टिगत रख सड़कों का निर्माण कार्य समय पर पूर्ण कराया जाए#! पढ़ें #शहरी विकास मंत्री# अपडेट...

पूर्वानुमान के अनुसार **Uttarkashi, Chamoli और Pithoragarh जिलों को डेंजर लेवल-3 में रखा गया है, जबकि Rudraprayag और Bageshwar जिलों को डेंजर लेवल-1 में रखा गया है।

अधिक बर्फबारी होने की स्थिति में इन क्षेत्रों में हिमस्खलन और बर्फ खिसकने का खतरा बढ़ सकता है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और यात्रियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

प्रशासन की सलाहदिन-रात अपने आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की जानकारी लेते रहें।अत्यंत आवश्यक होने पर ही बर्फ वाले क्षेत्रों में आवागमन करें।

घरों और अस्थायी आवासों की छतों पर अधिक बर्फ जमा न होने दें।बर्फीले क्षेत्रों में चलते समय फिसलन से सावधान रहें।अधिक बर्फबारी की स्थिति में एक-दो दिन के लिए सुरक्षित व निचले स्थानों पर चले जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीपीपी अब हुई आईटीसी*! लगा बोर्ड! पढ़ें लालकुआं अपडेट...

पहले से हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें।राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र ने संबंधित जिलों के प्रशासन को भी अलर्ट रहने और स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें