Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

भीमताल ब्लॉक प्रमुख सहित 70 कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस को किया बाय बाय! हुए भाजपाई! पढ़ें भीमताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी/भीमताल। भीमताल विधानसभा में कांग्रेस को झटका देते हुए ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट के नेतृत्व में दर्जनों लोग भाजपा में शामिल हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल ब्लॉक के प्रमुख डाo हरीश बिष्ट के नेतृत्व में पंचायत जनप्रतिनिधि सहित कई अन्य लोगों ने भाजपा का दामन थामा और कांग्रेस को फिर एक बड़ा झटका भाजपा ने दिया है।

जानकारी के अनुसार कुमाऊं संभाग कार्यालय हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,, प्रदेश प्रभारी व भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम व जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट,विधानसभा प्रभारी व पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल की उपस्थिति ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉ हरीश बिष्ट के नेतृत्व में भीमताल ब्लॉक के ग्राम प्रधान लक्ष्मण गंगोला, तारा पलड़िया, गणेश जोशी, कमला आर्य, कमलेश आर्य, ललित मोहन, इंदर मेहता, मीरा देवी, मुन्नी पलड़िया, चंद प्रकाश,नवीन पलड़िया, बीडीसी अनिता आर्य, प्रकाश चंद्र, गोविन्द राणा, ईश्वरी दत्त, दीवान सम्मल, भरत सम्मल, कैलाश सम्मल, मुन्ना लाल, पंकज सम्मल, हिमांशू सम्मल, नरेन्द्र भनवाल, सुमित पांडे, राजेंदर भनवाल, प्रताप जीना, प्रवीण नेगी, हरैंद्र जोशी, दीपक केडाकोटी, श्याम सिंह मेहरा , पूरन आधिकारी , टीका सिंह ,कृष्णा पलड़िया, रघुवर सिंह,हंसी पलड़िया, वीरेंद्र, केदार सिंह,हिमांशू जीना, नीरज सिंह,प्रदीप कुमार , विनोद कुमार, वीरेंद्र,प्रताप सिंह,नवीन क्वीरा सहित वर्तमान, पूर्व ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों समेत कुल 70 जनप्रतिनिधियों ने भाजपा का दामन थामा है।

यह भी पढ़ें 👉  नवनियुक्त मंत्रियों को विभागों का बंटवारा पढ़ें खास रिपोर्ट

ब्लॉक प्रमुख डाo हरीश बिष्ट ने बताया पंचायत प्रतिनिधियों के आने से निश्चित ही भाजपा को बूथ पंचायत स्तर पर अधिक मजबूती मिलेगी।

पंचायत प्रतिनिधियो ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल हुए है पंचायत के अभी अनेक प्रतिनिधी और कांग्रेस से त्यागपत्र दे सकते है। सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी पंचायत प्रतिनिधि सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट के प्रचार— प्रसार में अपने अपने छेत्र में जुट गए हैं।

इस दौरान दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, राजेंद्र सिंह बिष्ट, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला,मंडी अध्यक्ष अनिल डब्बू पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट सहित अनेकों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *धामी सरकार में कई लोगों की आज खुल सकती है लाटरी*! पढ़ें कितने नाम हैं चर्चा में...
Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें