Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लेकर जा रहे हेलीकाप्टर की आपातकालीन लैन्डिग! पढ़ें सीएम पुष्कर धामी ने किसे दिए निर्देश…

Ad
खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ । मुख्य चुनाव आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग राजीव कुमार एवं अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड विजय कुमार जोगदंडे बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ के मिलम भ्रमण हेतु पूर्वाह्न 11:20 बजे देहरादून से मिलम (पिथौरागढ़) के लिए हैलीकाप्टर से रवाना हुए।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्य चुनाव आयुक्त के हैलीकाप्टर द्वारा अपरान्ह लगभग 12.30 बजे मुनस्सारी से मिलम की ओर जाने पर मौसम के अनुकूल न होने के कारण रालम ग्राम में उपलब्ध हैलीपैड पर आपातकालीन लैन्डिग की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला-2027 के लिए अवस्थापना तंत्र के तेजी से विकास पर जोर : राज्य सरकार ने दी महत्वपूर्ण स्वीकृतियां

मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा उनके पास उपलब्ध सैटेलाईट फोन से जिला प्रशासन पिथौरागढ़ को अवगत कराया गया कि वे वहाँ पर सुरक्षित हैं।

उक्त घटना की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ विनोद गिरी गोस्वामी से दूरभाष पर वार्ता की,तथा घटना की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि तत्काल रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजने के साथ ही आवश्यक सामग्री व व्यवस्थाएं वहॉं सुनिश्चित की जाय।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को निर्देश दिए कि वह रालम गांव में रैस्क्यू को भेजी गई टीम से लगातार संपर्क बनाए रखते हुए उन्हें भी सूचित करें।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: सीएम पुष्कर धामी 20 मार्च को हल्द्वानी में! पढ़ें नैनीताल अपडेट...

इस संबंध में जिलाधिकारी पिथौरागढ़ ने अवगत कराया कि आई०टी०बी०पी० मिलम एवं लीलम स्थित स्थानीय अधिकारियों के साथ वार्ता की गयी। साथ ही क्षेत्र के ग्रामीणों से भी वार्ता की गई है,रेस्क्यू टीम मौके को दोपहर में ही रवाना हो गई है,जो रात्रि तक रालम पंहुच जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें