Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी ! पढ़ें मौसम पूर्वानुमान…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मौसम विभाग ने पर्वतीय जिला नैनीताल में भारी वर्षा को लेकर किया अलर्ट जारी।

मौसम विभाग, देहरादून से जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में 1 मार्च शुक्रवार को जारी पूर्वनुमान के अनुसार जनपद में 2 मार्च शनिवार को कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के संभावना को देखते हुए मौसम विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *मौत के भय से गुलाल तक जीवन का सफर*! पढ़ें : *भयावह यात्रा वृतांत* दुबई से भारत...

जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी नैनीताल फिंचाराम चौहान ने बताया कि वर्तमान में जनपद के पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम वर्षा, शीत लहर के साथ साथ पाले की संभावना है ।

इसके अलावा आतिवृष्टि/ओलावृष्टि/हिमपात से संभावित क्षति एवं मार्ग बाधित होने तथा संवेदनशील नगरीय/ग्रामीण क्षेत्रों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं आदि से तत्परता से निपटने हेतु जनपद के समस्त संबंधित अधिकारी अलर्ट पर रहेंगे तथा क्षेत्र में तैनात अधीनस्थ समस्त कार्मिक संसाधनों सहित तैयार रहेंगे।

उन्होंने बताया जनपद में हिमपात/ओलावृष्टि, पेड़ों के गिरने से यातायात बाधित होने की दृष्टिगत पेड़ों के त्वरित निस्तारण के साथ सतर्कता बनाए रखने हेतु अलर्ट पर रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बीएसपीएल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल जीता रुद्रपुर पलाश-11 ने हिमांशु रहे मैच के हीरो...पढ़ें लालकुआं अपडेट...

अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि लोक निर्माण विभाग के समस्त संबंधित खण्डों द्वारा हिमपात, भूस्खलन से संवेदनशील मार्गों/स्थानों पर उक्त अवधि में जेसीबी मशीनों एवं गैंग कर्मिकों की तैनाती 24×7 सुनिश्चित की जाएगी।

इसके साथ ही समस्त जिला/परगना/विकासखंड एवं संबंधित क्षेत्राधिकारी अपने-अपने मुख्यालय पर बने रहेंगे। अधिकारी/कर्मचारी अपने मोबाइल फोन चालु(ON) रखेंगे तथा प्रत्येक घंटे की आपदा संबंधी सूचना तहसील कंट्रोल रूम एवं जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।टोल फ्री नंबर- 1077नम्बर —

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें