Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

यह वर्ष उत्तराखंड के समग्र विकास को एक नए आयाम पर ले जाने का वर्ष है! पढ़ें नैनीताल जिला प्रभारी मंत्री का कार्यक्रम…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । जिला प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने नैनीताल शहीद स्मारक पहुंचकर राज़्य आंदोलनकारियों को नमन किया उनके साथ स्थानीय विधायक सरिता आर्य भी मौजूद रही। इस अवसर पर उन्होंने कहा ये वर्ष उत्तराखण्ड की आशाओं-आकांक्षाओं को पूरा करने का वर्ष है।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नैनीताल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

उन्होंने सबसे पहले जू रोड स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज का दिन, पृथक राज्य के लिए किए गए संघर्ष को नमन करने का दिन है।

यह दिन हमें स्मरण करवाता है कि अपने उत्तराखंड को प्राप्त करने के लिए हमारे राज्य आंदोलनकारियों ने कितना कुछ समर्पित किया और अपने प्राणों तक का बलिदान दिया। हम पूर्ण रूप से राज्य आंदोलनकारियों की आशानुरूप उत्तराखंड बनाने हेतु प्रतिबद्ध हैं।

इसके पश्चात मंत्री रेखा आर्या ने राज्य आंदोलनकारियों के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ऑनलाइन उद्बोधन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्य स्थापना दिवस पर वर्चुअली दिया गए बधाई संदेश का भी श्रवण किया। संबोधन में मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के बिना इस देवभूमि का कोई अस्तित्व नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड के ऊंचाई वाले जिलों में बर्फबारी और हिमस्खलन की चेतावनी*! पढ़ें: मौसम अपडेट...

पृथक राज्य की मांग के दौरान मुज़फ़्फ़रनगर, खटीमा, मसूरी गोली कांड जैसे तमाम ऐसी घटनाएं हैं जिनको सुन कर आज भी मन सिहर उठता है। उत्तराखंड राज्य अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर गया है।

यह वर्ष उत्तराखंड के समग्र विकास को एक नए आयाम पर ले जाने का वर्ष है। ये वर्ष उत्तराखंड की आशाओं-आकांक्षाओं को पूर्ण करने का वर्ष है। ये वर्ष नव संकल्प लेने और उनकी सिद्धि को सुनिश्चित करने का वर्ष है। ये वर्ष प्रगति की नई परिभाषा लिखने का वर्ष है। यह वर्ष ‘उत्कृष्ट उत्तराखंड’ के निर्माण का वर्ष है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने समान नागरिक संहिता और नक़ल विरोधी क़ानून जैसे कई ऐसे निर्णायक फ़ैसले लिए हैं जिनसे प्रदेश के युवा और महिलाएं सुरक्षित व सशक्त हो रहे हैं। कहा कि सतत विकास की रैंकिंग में उत्तराखण्ड प्रथम स्थान पर आया है और हमारी सरकार प्रधानमंत्री मोदी के अनुरूप इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए प्रयासरत है।

प्रदेश में होने जा रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों का अपने संबोधन में ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि छोटे राज्यों को राष्ट्रीय खेलों की मेज़बानी इतनी आसानी से नहीं मिलती, यह हमारी दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि आज हमको राष्ट्रीय खेलों की मेज़बानी का गौरव प्राप्त हुआ है।

मंत्री रेखा आर्या ने राज्य आंदोलनकारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया। जिसमें शांति मेहरा, रमेश पाण्डेय, नरेंद्र मोहन, तारा सिंह बिष्ट, के एल आर्या आदि आंदोलनकारियों को शाल देकर सम्मानित किया।साथ ही पर्यावरण मित्रों, स्वयं सहायता समूह, कृषि विभाग, उद्यान विभाग और लखपति दीदीयों को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने दी नव संवत्सर प्रतिपदा की हार्दिक शुभकामनाएं

इस दौरान जिलाधिकारी वंदना सिंह के प्रयासों से विगत वर्षों में सड़क दुर्घटनाओं में 10 मृतक आश्रितों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया। उनकी आजीविका सुदृढ करने हेतु मनरेगा योजना से लाभान्वित किया गया। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो और स्व रोजगार से जुड़ कर अपने परिवार का बेहतर जीवन यापन कर सके।

जिसमें जीवंती देवी, चंपा देवी, सचिन आर्या, मोहन राम, अनिल कुमार, रवि जोशी, पंकज आदि गौशाला और मुर्गी पालन आदि के मनरेगा से स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री राज्य मिशन योजना के तहत एक लाभार्थी को गाय पालन हेतु 1.60 लाख, खच्चर पालन के लिए 1.80 लाख और मुर्गी पालन के लिए 60 हजार रुपये के चेक वितरित किए।

इसके बाद जिलाधिकारी वंदना सिंह और विधायक सरिता आर्या ने फ़ूड फेस्टिवल में लगे विभिन्न प्रकार के स्टाल निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की। सवेरे आयोजित मैराथन में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया।

इस दौरान विधायक सरिता आर्या, संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डेय,एडीएम शिव चरण द्विवेदी, एसडीएम प्रमोद कुमार, पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी, युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, तहसीलदार मनीषा मकराना समेत सभी विभाग के अधिकारी, स्कूली बच्चे और आम जनमानस मौजूद रहा।

ADVERTISEMENTS Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें