Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

राजीवनगर बिंदुखत्ता में डंपर ने भाई-बहन को मारी टक्कर, बालिका की मौत

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता

ADVERTISEMENTS Ad

बिंदुखत्ता के राजीवनगर प्रथम काररोड में पुरानाखत्ता क्षेत्र को जाने वाली सड़क में साइकिल से ट्यूशन जा रहे भाई बहन को तेज गति से आ रहे डम्पर ने टक्कर मार दी, परिणामस्वरूप बालिका की एसटीएच चिकित्सालय में उपचार के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका बड़ा भाई जख्मी हैं। जानकारी के अनुसार सुबह 9:30 बजे बिंदुखत्ता के राजीवनगर प्रथम निवासी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान देवेंद्र सिंह बिष्ट की 6 वर्षीय बेटी चाहत बिष्ट (रिंकी) अपने बड़े भाई 11 वर्षीय दिव्यांशु के साथ साइकिल द्वारा ट्यूशन पढ़ने जा रही थी, तभी काररोड क्षेत्र से आ रहे तेज गति के डंपर ने साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उक्त बालिका रिंकी एवं उसका भाई दिव्यांशु उसकी चपेट में आ गये, जिन्हें आनन-फानन में क्षेत्रवासी तुरंत ही एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी ले गए, जहां उपचार के दौरान बालिका ने दम तोड़ दिया है। जबकि दिव्यांशु का उपचार चल रहा है वह अब ठीक है।

उक्त घटना से जहां परिवार में कोहराम मच गया है, वही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि गांव में बेतरतीब चल रहे डंपर एवं ट्रकों पर लगाम लगाई जाए। देवेंद्र सिंह बिष्ट वर्तमान में आईटीबीपी में अरुणाचल प्रदेश में सेवारत हैं, उनके ये ही दो बच्चे थे। विदित रहे कि कुछ समय पूर्व देवेंद्र बिष्ट पिथौरागढ़ में तैनात थे, वही इनके यह दोनों बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे है, वर्तमान में ऑनलाइन पेपर होने के चलते यह दोनों बच्चे बिंदुखत्ता में अपने घर के पास ही ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे, तथा 1 माह पूर्व ही बच्चों को बिंदुखत्ता पहुंचाकर देवेंद्र अरुणाचल स्थित अपनी ड्यूटी को चले गए हैं। उनकी धर्मपत्नी अनीता बिष्ट लालकुआं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर कार्यरत है। उक्त घटना से जहां परिवार में कोहराम मच गया है वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *तो क्या खटीमा से ही फिर चुनाव लड़ेंगे पुष्कर धामी*! *धुरंधर* ने किया ही कुछ ऐसा...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें