Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *रुद्रप्रयाग में सुबह सुबह भूकंप आया*! पढ़ें कितनी तीव्रता का था भूकंप…

Ad
खबर शेयर करें 👉

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में शनिवार की सुबह सुबह भूकंप के झटकों से धरती डोल पड़ी। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

ADVERTISEMENTS Ad

जिससे क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अचानक आए झटकों से घबराकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस हाईकमान के सामने पेशी से पहले हरीश रावत का तीखा वार, बोले- 60 साल में पहली बार माँगा जा रहा स्पष्टीकरण

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप सुबह 5:13:17 बजे दर्ज किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.02 मापी गई।

भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग से लगभग 10 किलोमीटर पूर्व में स्थित था, जबकि इसकी गहराई धरती से करीब 15 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई।

झटके लगभग 10 से 15 सेकंड तक महसूस किए गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि अब तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर सतर्क नजर बनाए हुए है। इस समाचार से मौसम विज्ञान और भूकंप विज्ञान केंद्र सतर्क हो गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *तो क्या अब स्टोन क्रशर भी हटेंगे आबादी से* ? पढ़ें~ सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें