Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

पहाड़ों में बदलेगी खेती की सूरत: पंतनगर यूनिवर्सिटी ने जारी की 28 उन्नत किस्में, किसानों की दोगुनी होगी आय

Ad
खबर शेयर करें 👉

काशीपुर/उत्तराखंड:
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में खेती करने वाले किसानों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GBPUAT) ने पर्वतीय क्षेत्रों के लिए एक विशेष ‘सब्जी उत्पादन मार्गदर्शिका’ जारी की है।
​मार्गदर्शिका में उत्तराखंड को ऊंचाई और जलवायु के आधार पर चार अलग-अलग जोन (365 मीटर से लेकर 2472 मीटर से अधिक ऊंचाई तक) में बांटा गया है। इसके तहत किसानों को उनके क्षेत्र की जलवायु के अनुसार बुवाई के सही समय, बीज, खाद और सिंचाई की सटीक जानकारी दी गई है।
​पॉलीहाउस तकनीक और रोगरोधी किस्मों पर जोर
किसानों को पॉलीहाउस तकनीक अपनाने की सलाह दी गई है। इसके लिए पंत पॉलीहाउस टमाटर-1 और 2 जैसी विशेष किस्में विकसित की गई हैं, जिनसे पैदावार दोगुनी हो सकती है। इसके अलावा, पीला मोजेक रोधी भिंडी और जीवाणु झुलसा रोधी टमाटर जैसी बीमारियों से बचाने वाली किस्में तैयार की गई हैं, जिससे किसानों का दवाओं पर होने वाला खर्च काफी कम हो जाएगा।
​अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय बाजारों में बनेगी पहचान
विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि इन 28 उन्नत किस्मों की मदद से सब्जियों के स्वाद और गुणवत्ता में भारी सुधार होगा। पहाड़ों की चेरी टमाटर, शिमला मिर्च और पहाड़ी आलू की मांग होटल, रेस्टोरेंट और ऑर्गेनिक बाजारों में ब्रांड के रूप में बढ़ेगी। जीआई टैग और ब्रांडेड पहचान मिलने से पहाड़ी सब्जियों की पहुंच स्थानीय मंडियों से निकलकर देश के बड़े राष्ट्रीय बाजारों तक होगी, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *झोला छाप क्लिनिक के खिलाफ जनपद में शुरु हुआ अभियान*! पढ़ें कितने झोलाछाप क्लिनिक हुए सील...
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें