Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

लोकथात महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बोले CM बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाना हमारी प्राथमिकता…

Ad
खबर शेयर करें 👉

स्व. लोकगायक पहलाद सिंह मेहरा की स्मृति में एक हजार लोगों की क्षमता वाले विशाल पंडाल के निर्माण का आश्वासन, लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर रहा महोत्सव का तीसरा दिन

ADVERTISEMENTS

बिंदुखत्ता। बिंदुखत्ता में आयोजित तीन दिवसीय लोक थात महोत्सव के तीसरे दिवस सोमवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर 1:35 बजे आदर्श इंटर कॉलेज, संजयनगर में उतरा।

यहां से वह कार द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर, संजयनगर स्थित महोत्सव स्थल पहुंचे, जहां आयोजकों एवं क्षेत्रीय जनता ने उनका स्वागत किया।इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति को समर्पित लोक थात महोत्सव में लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान उसकी देवभूमि, सनातन संस्कृति और परंपराओं से है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *लोक गायक स्वर्गीय प्रहलाद मेहरा की स्मृति में तीन दिवसीय कार्यक्रम का विधायक ने किया शुभारंभ*! पढ़ें~ किस दिन कौन रहेगा अतिथि...

भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने देवभूमि की गरिमा बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रकार के अवैध एवं अत्याचारपूर्ण कृत्यों के विरुद्ध कार्रवाई की है।मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय लोकगायक पहलाद सिंह मेहरा को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उनकी स्मृति में आयोजित इस महोत्सव की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि भविष्य में स्वर्गीय पहलाद सिंह मेहरा की याद में एक हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाला विशाल पंडाल बनाया जाएगा, जिससे क्षेत्र में सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

वहीं, बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाए जाने की वर्षों पुरानी मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार इस दिशा में लगातार प्रयासरत है। सरकार क्षेत्रवासियों की भावनाओं और उनकी मांग से परिचित है तथा राजस्व गांव बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के इस बयान से क्षेत्रवासियों में एक बार फिर उम्मीद जगी है।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

महोत्सव में लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, दीप कोश्यारी, मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, अरुण जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश चंदोला, दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा, संध्या डालाकोटी, किरन डालाकोटी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं, स्वर्गीय लोकगायक पहलाद सिंह मेहरा के सुपुत्र कमल सिंह मेहरा, नीरज सिंह मेहरा एवं मोहन सिंह मेहरा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व मात्स्यिकी दिवस पर CM धामी की बड़ी पहल: हरिद्वार में गंगा नदी में छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज, जनसहभागिता की अपील

प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजुनाथ टीसी, आईजी निवेदिता कुकरेती, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत तथा एसडीएम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। महोत्सव स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात रहा तथा सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की गई।लोक थात महोत्सव ने एक बार फिर बिंदुखत्ता की सांस्कृतिक पहचान, लोक परंपराओं और उत्तराखंड की समृद्ध विरासत को मंच प्रदान किया। महोत्सव में लोकगीतों, लोकनृत्यों और पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पहाड़ की संस्कृति की मनमोहक झलक देखने को मिली। मुख्यमंत्री की मौजूदगी ने महोत्सव के तीसरे दिन को विशेष बना दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें