Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

काशीपुर महाराणा प्रताप चौक ROB पर यातायात ठप: दरारें और सरिया बाहर आने के बाद NHAI ने बदला पुराना ज्वाइंट

Ad
खबर शेयर करें 👉

काशीपुर:
महाराणा प्रताप चौक स्थित टी-टाइप रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के एक्सपेंशन ज्वाइंट्स की हालत पिछले दो सालों में तीसरी बार खराब होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इस पर मरम्मत का काम फिर से शुरू कर दिया है। पुल के ज्वाइंट्स में गंभीर दरारें आने और अंदर लगे सरिये बाहर निकलने के कारण हादसों का खतरा लगातार बना हुआ था, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है।
​पुराने ज्वाइंट्स उखाड़कर लगाए जा रहे नए
वाहनों के भारी दबाव की वजह से क्षतिग्रस्त हुए पुराने एक्सपेंशन ज्वाइंट्स को मशीनरी की मदद से उखाड़ दिया गया है और अब नए सिरे से काम कराया जा रहा है। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए NHAI ने पुल पर सभी तरह के वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से रोक दिया है, ताकि निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के पूरा किया जा सके।
​लोड टेस्टिंग के बाद ही बहाल होगी आवाजाही
उपजिलाधिकारी (SDM) अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मरम्मत का कार्य अंतिम चरणों में है और 9 अक्टूबर तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद कार्यदायी संस्था द्वारा 24 से 36 घंटे तक पुल की लोड टेस्टिंग की जाएगी। लोड टेस्टिंग में हरी झंडी मिलने के बाद ही इस महत्वपूर्ण मार्ग को क्षेत्रवासियों व चालकों के लिए दोबारा सुचारू रूप से खोला जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गौलापार में कुमाऊंनी फिल्म ‘कुलदेवता’ का गणेश पूजन के साथ शुभारंभ, संध्या डालाकोटी ने दी शुभकामनाएं
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें