

लालकुआं। बिंदुखत्ता में शादी समारोह के बीच दूल्हे द्वारा विवाह करने से इनकार किए जाने के चर्चित मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। शादी टूटने के बाद दोनों पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद का आखिरकार आपसी सहमति से निस्तारण हो गया है।

21 नवंबर 2026 को दोनों पक्षों ने लिखित समझौतानामा तैयार कर मामले को समाप्त करने पर सहमति जताई।

गौरतलब है कि बिंदुखत्ता में एक युवती की शादी के दौरान उस समय खुशियां मातम में बदल गई थीं, जब विवाह की रस्मों के बीच दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया था।

शादी समारोह में मौजूद परिजनों और रिश्तेदारों के सामने अचानक लिए गए इस फैसले से हड़कंप मच गया था। विवाह संपन्न नहीं हो पाया और मामला विवाद का रूप ले गया था।
इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच मामला सुलझाने को लेकर बातचीत हुई। अब 21 नवंबर को दोनों पक्षों की मौजूदगी में समझौतानामा तैयार किया गया, जिसमें आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने तथा भविष्य में इस प्रकरण को लेकर किसी प्रकार का विवाद नहीं रखने की बात कही गई है।

लिखित समझौते के बाद बिंदुखत्ता के इस चर्चित शादी प्रकरण में फिलहाल आपसी सहमति से विवाद का पटाक्षेप होता नजर आ रहा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *महिला उत्थान को मिली 17 फूड वैन*! पढ़ें~ कितने लाख मिल रहे एक वैन के लिए…
एडवेंचर टूरिज्म को नई उड़ान: 66 राइडर्स के साथ शुरू हुआ हिमालयन MTB चैलेंज-2026, कैबिनेट मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
उत्तराखंड की मातृशक्ति बन रही आत्मनिर्भर: नगुण बैरियर के पास खुला ‘हिमालयन भोजनालय’, यात्रियों को मिलेगा पारंपरिक पहाड़ी स्वाद