Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं: दीपावली की सजावट के दौरान हादसा, बंदर के हमले से घबराकर छत से आंगन में गिरी महिला; हालत गंभीर

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। दीपावली पर घर को रोशनी से सजाने की तैयारी कर रहे एक परिवार की खुशियां उस समय चिंता में बदल गईं, जब झालर तोड़ रहे बंदर को भगाने पहुंची महिला पर बंदर ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घबराई महिला सीढ़ियों से उतरते समय संतुलन खो बैठी और छत से सीधे आंगन में जा गिरी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *महालक्ष्मी पूजन के साथ बिहार में होती है काली की पूजा*! पढ़ें~ अध्यात्म जगत...

जानकारी के अनुसार, नगर के बजरी कंपनी निवासी 31 वर्षीय रिंकी देवी दीपावली पर्व को लेकर अपने घर को आकर्षक ढंग से सजाने में जुटी थीं। इसी दौरान देर शाम एक बंदर छत पर पहुंचा और सजावट के लिए लगाई गई बिजली की झालर तोड़ने लगा।

झालर को नुकसान पहुंचाते देख रिंकी देवी बंदर को भगाने के लिए सीढ़ियों के रास्ते छत पर पहुंचीं। इसी दौरान बंदर ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घबराकर महिला नीचे उतरने लगीं, लेकिन इसी बीच उनका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे आंगन में जा गिरीं।

महिला के गिरते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली की रात लालकुआं में हो गया हंगामा, पुलिस पहुंची मौके पर....

दीपावली की खुशियों के बीच हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। जिस घर में त्योहार की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब रिंकी देवी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें