Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

लालकुआं :बिंदुखत्ता निवासी लाईन मैन को लगा करंट,पोल से गिरकर हुआ अचेत,… अस्पताल में भर्ती ….

Ad
खबर शेयर करें 👉

क्षेत्र में चरमराई विद्युत व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए दिन-रात कार्य कर रहे विद्युत कर्मी को करंट लगने के चलते वह पोल से गिरकर अचेत हो गया। जिसे गंभीर अवस्था में हल्द्वानी के डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम लगभग 5:20 बजे कोतवाली के समीप स्थित बंद पड़े विद्युत ट्रांसफार्मर को शुरू करने के लिए वहां पहुंचे विद्युत कर्मी प्रेम सिंह कोरंगा उम्र 38 वर्ष जो की बिंदुखत्ता क्षेत्र का निवासी है, ने जैसे ही ट्रांसफार्मर का फ्यूज लगाने के लिए तार को पकड़ा तभी उसमें करंट का प्रभाव हो गया, जिसके चलते तेज झटके और तार में हुई स्पार्किंग के साथ प्रेम पोल से नीचे गिरकर बेहोश हो गया, आसपास मौजूद क्षेत्र वासियों ने तत्काल उसे उठाया और अन्य विद्युत कर्मियों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने उसे तुरंत ही उठाकर डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचा जहां उसका वर्तमान में उपचार चल रहा है, तथा उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। विद्युत उपखंड अधिकारी संजय प्रसाद ने बताया कि विद्युत कार्य करते समय गिरे लाइनमैन प्रेम की हालत में अब कुछ सुधार हुआ है और उसका डॉक्टर सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *लखन मेहता* बने यूके महिला फुटबाल संघ उपाध्यक्ष! *वीरेंद्र दानू* प्रदेश उप सचिव नियुक्त! पढ़ें खेल समाचार...


विदित रहे कि पिछले 5 दिन से लालकुआं एवं लालकुआं से सटे क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति चरमराई हुई है, विद्युत कर्मी उसे पटरी पर लाने के लिए दिन रात हाड़तोड़ मेहनत कर रहे हैं, इसी के तहत आज भी कोतवाली के समीप स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर को चालू करने के दौरान उक्त विद्युत कर्मी प्रेम कोरंगा करंट लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भ्रमण पर आए आयुक्त ने तेजी से बन रही बहुमंजिला इमारतों और रिसॉर्ट्स को लेकर गंभीर चिंता जताई! पढ़ें किसे दिए जांच के निर्देश...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें