Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

विधायक डा. मोहन बिष्ट का हुआ स्वागत! पढ़ें क्या बोले चर्चित विधायक…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। इस विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है भारतीय जनता पार्टी इस देश और प्रदेश की जान है हम प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर धामी सरकार के सदस्य हैं। जो आदेश होगा उसके अनुसार विकास जनता के द्वार तक पहुंचाने का आदेश है हर समस्या का समाधान हो इसके लिए वह प्रतिदिन दरबार लगाते हैं हर समय उनके कार्यकर्त्ता जनता के लिए उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कोई भी समस्या हो लोग उनसे मिलें कार्यालय हर समय खुला है,

हम सब मिलकर सामूहिक प्रयास से लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की हर समस्या को हल करने में सफल होंगे।

उन्होंने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की तहसील लालकुआं में निबंधक कार्यालय का उद्घाटन किया है आज एक कार्यक्रम में शामिल होने आए विधायक डा मोहन बिष्ट ने तहसील परिसर में अपने संबोधन में कहा कि जल्द ही लोगों की विद्युत आपूर्ति वाली समस्या का समाधान होने जा रहा है इसके लिए अभी जमीन उपलब्ध नहीं हुई है।

चार मंडल अध्यक्ष, चार युवा मोर्चा अध्यक्ष, चार महिला मंडल अध्यक्ष, लालकुआं व्यापार मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए डा मोहन बिष्ट ने कहा उन्होंने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधान सभा क्षेत्र बनाए जाने के लिए उनका प्रयास जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले व क्षेत्र में उसकी उपस्थिति पर प्रशासन सख्त, जनसुरक्षा हेतु व्यापक रणनीति तैयार

इस अवसर पर लोगों ने सीएम पुष्कर धामी सरकार और विधायक डा मोहन बिष्ट जिन्दाबाद के जमकर नारे भी लगाए और विधायक डा मोहन बिष्ट का जोरदार स्वागत किया।

दूरगामी नयन से एक भेंट में उन्होंने कहा वह जनता के सिपाही हैं और उनका प्रयास है हर गरीब तक विकास का लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा हर समस्या का समाधान होगा और लालकुआं विधानसभा क्षेत्र सबसे सुन्दर विधानसभा क्षेत्र होगा।

इस अवसर पर चाय समोसे का सूक्ष्य जलपान भी कार्यकर्ताओं के लिए किया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें