

देहरादून। आज यहां मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने गुरुवार को देहरादून स्थित भारतीय स्टेट बैंक के प्रधान कार्यालय में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने “वोट करेगा उत्तराखण्ड” थीम का अनावरण किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वहां मौजूद समस्त बैंक कर्मियों को मतदाता शपथ दिलाई।इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनजागरूकता के लिए प्रयोग की जाने वाली एटीएम वेन को फ़्लैग ऑफ कर रवाना किया।
इस अवसर पर राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के एजीएम राजीव पंत, एजीएम भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा अमित वीर सिंह, एजीएम स्टेट बैंक राकेश प्रियदर्शी समेत बड़ी संख्या में बैंक कर्मी उपस्थित थे।



लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *गृहमंत्री के आगमन की तैयारी* *प्राधिकरण पर अतिक्रमणकारी भारी*! पढ़ें हरिद्वार अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज *महिला दिवस पर राज्यभर में आयोजित होंगे जन सुनवाई कार्यक्रम*! पढ़ें उत्तराखंड अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *मौत के भय से गुलाल तक जीवन का सफर*! पढ़ें : *भयावह यात्रा वृतांत* दुबई से भारत…