Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सफलता के आठ वर्ष पूरे! हिंदी साप्ताहिक दूरगामी नयन मना रहा आठवीं वर्षगांठ! पढ़ें सम्पादक जीवन जोशी की अपनी बात…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हिंदी साप्ताहिक दूरगामी नयन ने सफलता के आठ साल पूरे कर लिए हैं जिसके लिए समस्त पाठक, शुभ चिंतक, समर्थक बधाई और साधुवाद के पात्र हैं।
हम आठ साल की इस यात्रा में कई पड़ाव से गुजरे लेकिन पाठकों का सहयोग हमारे कदमों को बढ़ाता चला गया।
हिंदी साप्ताहिक दूरगामी नयन मां हाट कालिका माता को भी नमन करता है जिसकी कृपा से दूरगामी नयन नित नए आयाम स्थापित कर रहा है।
विश्वसनीय समाचार और संपादकीय सामायिक लेखों को अपना आधार स्तंभ मानकर चल रहे हिन्दी साप्ताहिक दूरगामी नयन ने जो पहचान कायम की है उसके लिए निष्पक्ष पत्रकारिता को श्रेय दिया जाना चाहिए।
आज के बदलते परिवेश में प्रिंट मीडिया कठिन संकट के दौर से गुज़र रहा है लेकिन फिर भी प्रिंट मीडिया की मांग अपना स्थान बनाए हुए है।
हिन्दी साप्ताहिक दूरगामी नयन हर उस खबर को छापता है जिसे दबाया जा रहा हो और किसी का अहित हो रहा हो।
सकारात्मक सोच रखकर चलने वाले हिंदी साप्ताहिक दूरगामी नयन आज उत्तराखंड में अपनी अग्रणीय भूमिका निभा रहा है।
जनपक्षीय पत्रकारिता समाचार पत्र का मूल आधार है जो सदैव बना रहेगा।
जिस खबर से जनहित होता हो उस खबर को छापना ही सकारात्मक सोच कहलाती है।

सरकार और जनता के बीच सेतु का काम कर रहा हिंदी साप्ताहिक दूरगामी नयन अपने उतार चढ़ाव और कठिन परिश्रम के बल पर आठ वर्ष पूरे कर नवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है इसके लिए हमें ऊर्जा और साहस प्रदान करने वाले मित्रों, विज्ञापन दाताओं, शुभ चिंतकों का आभार व्यक्त करता है।
पाठको हिंदी साप्ताहिक दूरगामी नयन जनता के सपनों के अनुरूप चलने वाला निर्भीक निष्पक्ष समाचार पत्र है जो हर खबर पर नजर रखता है और विकास की रोशनी हर घर तक पहुंचाने के लिए एक सेतु बनकर निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है।

ADVERTISEMENTS Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें