

देहरादून। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सोमवार को सचिवालय में समस्त अधिकारियों /कार्मिको को मताधिकार की शपथ दिलवाई |
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय के सभी अधिकारियो /कार्मिकों को अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादाओं को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्य बनाए रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलवाई |
इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी वी आर सी पुरुषोत्तम, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे सहित सचिवालय के सभी अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे |
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: “उत्तराखंड में हुआ विभागों का बंटवारा”! पढ़ें किसे क्या मिला…
नींबू-मिर्ची के टोटके बेचने के बहाने करते थे रैकी, अब पहुंचे सलाखों के पीछे
भारी बर्फबारी के बीच श्री केदारनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; उत्तराखण्ड पुलिस और आईटीबीपी के जवान शून्य से नीचे तापमान में भी मुस्तैद।