

नैनीताल। आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समूचे राज्य में पर्यावरण दिवस मनाया गया। देहरादून से लेकर उधम सिंह नगर तक ये अभियान चलाया गया। इस क्रम में जिला न्यायधीश सुबीर कुमार के नेतृत्व में जिला न्यायालय परिसर में स्वच्छता अभियान, पौध रोपण कर श्रमदान किया गया।
जिला न्यायधीश सुबीर कुमार ने पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास के महत्त्व के प्रति जागरूक और साथ ही लोगों को पर्यावरण सम्बंधित चुनौतियों का समाधान करने के लिए सहयोग देने की बात कही।बताया कि पर्यावरण की सुरक्षा करना हमारा पहला कर्तव्य है।
राज्य का 70 प्रतिशत वन सम्पदा से परिपूर्ण है।इस दौरान परिसर के आस पास देवदार, बांज आदि के पौध रोपे गए। जिला न्यायधीश सुबीर कुमार ने आठ पर्यावरण मित्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान प्रथम अपर जिला न्यायधीश राहुल गर्ग, द्वितीय अपर जिला न्यायधीश विजय लक्ष्मी विहान, मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीनू गुलयानी, सिविल जज तनुजा कश्यप, प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट रुचिका गोयल, द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट आईशा फरहीन आदि मौजूद थे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: “यूनिफाइड सिविलकोड (UCC) में पिछड़ा जिला*! पढ़ें नैनीताल अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल ब्लॉक प्रमुख *डॉo हरीश सिंह बिष्ट* ने *जनसंवाद दिवस* में जन समस्याओं को सुन मौके पर ही *अधिकारियों को निस्तारण के दिए निर्देश*! पढ़ें भीमताल अपडेट …
ब्रेकिंग न्यूज: *अर्धसैनिक बलों के सम्मेलन में सीएम *पुष्कर धामी” ने कहा आप सभी भूतपूर्व नहीं बल्कि अभूतपूर्व हैं*! पढ़ें हल्द्वानी अपडेट…