

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती पर उनका भावपूर्ण स्मरण कर इस अवसर पर आयोजित होने वाले ‘राष्ट्रीय युवा दिवस‘ की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द महान आध्यात्मिक विचारक एवं वक्ता थे।
उन्होंने भारतीय दर्शन तथा हमारी महान संस्कृति के महत्व को देश व दुनिया से परिचित कराने का महान कार्य किया। वह युवाओं के लिए भी प्रेरणास्त्रोत थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। हमारे युवा देश की ताकत हैं।
स्वामी विवेकानंद ने हमें उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्त होने तक न रूको का मंत्र दिया था। देश एवं राज्य के विकास के लिए युवाओं का देश के प्रति जिम्मेदार होना जरूरी है।
स्वामी विवेकानन्द द्वारा दिये गये संस्कारों एवं शिक्षा को आगे बढ़ाने की जरूरत बताते हुये मुख्यमंत्री ने युवाओं सहित सभी प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग कर देश एवं प्रदेश के विकास में अपना योगदान देकर सहयोगी बनें।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: सी.पी.पी ने लगाया स्वास्थ शिविर! पढ़ें लालकुआं अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: तीस जुलाई(बुधवार) को साढ़े पांच सौ स्कूल गोद लेने जा रहे उद्योगपति: राज्यपाल और सीएम की मौजूदगी में होंगे अनुबंध में हस्ताक्षर! पढ़ें नई पहल…
ब्रेकिंग न्यूज: 26.23 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित केंद्रीय विद्यालय खटीमा का सीएम पुष्कर धामी ने किया लोकार्पण! पढ़ें सीएम ने किसका जताया आभार…