Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

सीएम पुष्कर धामी ने सुनी जनता की समस्या और किया त्वरित समाधान! पढ़ें सीएम पुष्कर धामी के दरबार की अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को जन समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *जब दीपेंद्र कोश्यारी और विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट गले मिले*! पढ़ें : *क्या होली के रंग में घुला सियासत का रंग*...

कैम्प कार्यालय में तैनात अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिये कि जन समस्याओं के जल्द समाधान के लिए जन शिकायतों को यथाशीघ्र संबंधित विभागों को भेजा जाए और विभाग द्वारा शिकायतों और समस्याओं पर की गई कार्यवाही की जानकारी ली जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जन समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए, यह सुनिश्चित किया जाए कि लोगों को समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता एवं अन्य समस्याएं रखी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज *महिला दिवस पर राज्यभर में आयोजित होंगे जन सुनवाई कार्यक्रम*! पढ़ें उत्तराखंड अपडेट...

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रयास किये गये हैं। लोगों को घर बैठे ही अधिकांश सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किये गये हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें