Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सीएस राधा रतूडी की अध्यक्षता में राज्य सड़क सुरक्षा एवं अनुश्रवण समिति के सम्बन्ध में वीसी के माध्यम से बैठक! पढ़ें खास अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। मुख्य सचिव राधा रतूडी की अध्यक्षता में राज्य सड़क सुरक्षा एवं अनुश्रवण समिति के सम्बन्ध में वीसी के माध्यम से बैठक आयोजित की गई।जिसमें कैम्प कार्यालय नैनीताल से कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने वीसी में प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में मुख्य सचिव ने राज्य में होने वाली दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, ब्लैक स्पोर्ट को चिन्हित कर क्रैश बैरियर, पैराफिट लगाने के निर्देश दिए।उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थलों के चिन्हित, सुधार और अवशेष की जानकारी भी ली। कहा कि ओवर स्पीड, ओवर लोडिंग, गलत दिशा में पार्किंग और मुख्य रूप से खनन वाले इलाकों में सड़क दुर्घटनाएं अधिक देखने को मिलती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज *धामी सरकार में मंत्रालय विस्तार*! *हल्द्वानी में राजनाथ सिंह की सभा के मायने*! पढ़ें : उत्तराखंड अपडेट...

इसकी रोकथाम के लिए उन्होंने लोक निर्माण विभाग, आर टी ओ, पुलिस प्रशासन और अन्य सम्बंधित विभागों को दुर्घटना संभावित स्थलों के चिन्हिकरण कर मानक निर्धारित कराने की बात कही।

उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को सड़क हादसों का विश्लेषण करने के निर्देश दिए। आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि दो पहिया चालक अपनी सुरक्षा के लिए नहीं बल्कि चालान आदि के बचाव हेतु हेलमेट का प्रयोग कर रहे हैं ।

कहा कि दो पहिया वाहन और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए हेलमेट की जांच कराना आवश्यक है। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए स्कूलों, नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : *क्या राजनाथ सिंह की सभा में उमड़ेगा जन सैलाब ? तैयारियों का सीएम पुष्कर धामी ने लिया जायजा! पढ़ें नैनीताल जनपद अपडेट...
Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें