

लालकुआं /बिंदुखत्ता। लंबे समय से क्षेत्र में सूदखोरों का आतंक ब्याप्त है जिससे कई परिवार बरबाद हो गए हैं। जानकारी के अनुसार हर माह यहां कुछ लोग गरीबों को ग्रुप लोन देने के बहाने गरीबों का उत्पीड़न कर रहे हैं।
जानकारी मिली है कि हल्द्वानी और काशीपुर से कालाधन खपाने वाला गिरोह सक्रिय है जो निर्धन महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर ग्रुप लोन देने के बहाने गरीबों को बरबाद कर खूब चांदी काट रहे हैं।
इनकी एक एजेंट गौला गेट में रहती थी जिसने दर्जनों महिलाओं के नाम पर खुद ग्रुप लोन लिया और लाखों रुपया एकत्र कर वह फरार हो गई है। अब सूदखोर गरीब महिलाओं से वसूली के लिए उनको परेशान कर रहे हैं।
जानकारी मिली है कि ये लोग गरीबों को ग्रुप लोन देने के बहाने गरीबों को अपने जाल में फंसाकर उनसे मनमाफिक वसूली कर गरीबों की जमीनों को बिकवा रहे हैं और उनको बेघर कर रहे हैं।
जानकारी मिली है कि ये सूदखोर गरीब महिलाओं को ही अपना निशाना बनाया करते हैं जिससे गरीब लोग कुछ न कर सकें और इनकी बदमाशी चलती रहे।
बताया गया है इनकी एक एजेंट जो लोगों के कागज एकत्र कर लोन दिलाने का काम अपने घर में करती थी वह कई महिलाओं के कागज लगाकर लाखों रुपए लेकर गायब हो गई है अब उन गरीब महिलाओं का सूदखोर ये कहकर उत्पीड़न कर रहे हैं कि आपके कागजों पर लोन लिया गया है इसलिए पैसे दो।
कई लोगों से ये जबरन दादागिरी के बल पर वसूली कर रहे हैं जबकि लोन लेकर खुद इनकी ही एजेंट फरार हो गई है। लोगों ने बताया गौला गेट में एक महिला के घर पर सूदखोर आते थे और वहीं ग्रुप लोन देने का काम होता था।
फरार एजेंट दर्जनों महिलाओं के कागज लगाकर खुद पैसे लेकर फरार हो गई है और गरीबों को सूदखोर परेशान कर रहे हैं जिससे गरीबों के सामने जटिल समस्या खड़ी हो गई है।
बताया जाता है सूदखोर गरीब महिलाओं को ही अपना निशाना बनाया करते हैं जिससे इनकी पोल न खुल सके। अनपढ़ महिलाएं समझ नहीं पाती कि उनसे साइन या अंगूठा क्यों कहां लगवाया जा रहा है।
लोन देने और दिलाने वाले ये सूदखोर लंबे समय से क्षेत्र में अपना जाल बिछाए बैठे हैं जिससे गरीब महिलाएं समझ नहीं पाती कि ये मामला है क्या।
बताया गया है कि सूदखोर क्षेत्र में अपना नेटवर्क लंबे समय से चला रहे हैं। बताया जाता है इन सूदखोरों को कुछ स्थानीय लोगो का भी सहयोग मिलता है जिससे गरीब बरबाद हो रहा है।
आज कुछ महिलाओं ने बताया कि उनके कागजों पर लोन लेकर कुछ लोग अपना डकार रहे हैं और वसूली गरीब लोगों का कई तरह से उत्पीड़न कर रहे हैं।
लोगों ने सूदखोरों के खिलाफ कार्रवाई करने और गरीब लोगों के कागज लगाकर सूदखोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *बिंदुखत्ता की जनता में गुस्सा बढ़ रहा*! *लोग बोले नगरपालिका वापस करवाने वाले लोग बनवाएं राजस्व गांव*! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *लखन मेहता* बने यूके महिला फुटबाल संघ उपाध्यक्ष! *वीरेंद्र दानू* प्रदेश उप सचिव नियुक्त! पढ़ें खेल समाचार…
ब्रेकिंग न्यूज: *भ्रमण पर आए आयुक्त ने तेजी से बन रही बहुमंजिला इमारतों और रिसॉर्ट्स को लेकर गंभीर चिंता जताई! पढ़ें किसे दिए जांच के निर्देश…