Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

हर घर नल योजना को 26 जनवरी तक मूर्त रूप देने को कसी कमर! पढ़ें विकास भवन अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल संवाददाता

भीमताल/नैनीताल।
जलजीवन मिशन की सभी योजनाओं को शीघ्र पूर्ण कर 26 जनवरी 2024 तक सभी परिवारों को स्वच्छ पेयजल मानकों के अनुसार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। मुख्य विकास अधिकारी
विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे ने जलजीवन मिशन की समीक्षा के दौरान जनपद में 520 पेयजल योजनाओ में से 119 पेयजल योजनायें पूर्ण हो चुकी है तथा 401 योजनाओं पर कार्य गतिमान है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज *महिला दिवस पर राज्यभर में आयोजित होंगे जन सुनवाई कार्यक्रम*! पढ़ें उत्तराखंड अपडेट...

उन्होंने बैठक में जलजीवन मिशन के अधिकारियो ंको निर्देश दिये कि जनपद में जलजीवन मिशन के जो कार्य गतिमान है उन कार्यों को 26 जनवरी 2024 तक हरहाल में पूर्ण कर लिया जाए।

जनपद में 1,14463 परिवारों को जल जीवन मिशन से लाभाविन्त करने का लक्ष्य था जिसके सापेक्ष 87,296 परिवारों को जल संयोजन उपलब्ध करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *अनुभव की मौत पर सर्वत्र शोक*! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

जनपद में वर्तमान तक 76.27 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया है तथा जनपद के 29 राजस्व गांवो को हर घर जल प्रमाणीकरण करवा दिया गया है।


बैठक में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के सदस्य, परियोजना प्रबन्धक, सचिव जिला जल एवं स्वच्छता मिशन,अधीक्षण अभियंता जलसंस्थान के साथ ही अधिशासी अभियंता जल संस्थान के अधिकारी उपस्थित थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें