Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

पेंशनर कोषागार उपकोषागार में अपना आधार नम्बर पीपीओ में अपडेट करा सकते हैं! पढ़ें कितने लोगों ने नहीं किया अब तक ये काम…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। कोषागार से पेंशन आहरित करने वाले पेंशनरों जिनके आधार नम्बर कोषागार में उनके पेंशन डाटा में अपडेट नही हो पाये हैं सम्बन्धित पेंशनर कोषागार व उपकोषागार में अपना आधार नम्बर पीपीओ में अपडेट करा सकते हैं। यह जानकारी मुख्य कोषाधिकारी ने दी है ।

ADVERTISEMENTS

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में मुख्य कोषाधिकारी दिनेश कुमार राणा ने बताया कि जनपद के कोषागार एवं उपकोषागार से पंेशन आहरित कर रहे 5000 पेंशनरों ने स्वयं का आधार नम्बर को पीपीओ से लिंक वर्तमान तक नही किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: वोटर लिस्ट को त्रुटिरहित बनाने के लिए 20 नवंबर से चलेगा विशेष अभियान, बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे गहन जांच

जिसके कारण कोषागार एवं उपकोषागार में डिजीटल जीवित प्रमाण पत्र सम्बन्धी कार्य सुगमता से सम्पन्न नही हो पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि आधार कार्ड के पीपीओ के डाटा से लिंक होने की दशा में जीवित प्रमाण पत्र को बायोमैट्रिक्स के माध्यम से पुनः वैध कराना आसान हो जाता है। इससे पेंशन भुगतान में वित्तीय अनियमिता और राजकीय धन के गबन होने की सम्भावना भी नही होती है।

मुख्य कोषाधिकारी श्री राणा ने जनपद के पेंशनरों से अपील की है कि जिन पेंशनरों ने अपना आधार नम्बर पीपीओ में अपडेट नही कराया है वे कोषागार एवं उपकोषागार में अपना पेेंशन डाटा अपडेट करवा लें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जनगणना-2027 की महातैयारी: किराएदार जहां रह रहे वहीं होगी गिनती, आधार व वोटर आईडी देना अनिवार्य नहीं
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें