Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

नारी शक्ति उत्सव में सीएम ने दिए नए साल में 187 एएनएम को नियुक्ति पत्र! पढ़ें क्या बोले सीएम पुष्कर धामी…

Ad
खबर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में नारी शक्ति उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में 187 एएनएम को नियुक्ति पत्र दिए।

प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कुल 824 चयनित अभ्‍यर्थियों को स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री श्री धामी ने चयनित सभी एएनएम को बधाई देते हुए कहा कि हमारी इन बहनों को जन सेवा करने का भगवान ने सुनहरा अवसर दिया है, जन सेवा करने से इनको जो संतुष्टि मिलेगी एवं लोगों का जो आशीर्वाद मिलेगा उससे इनका जीवन पूर्णतः सफल होगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: आर एस एस का शिक्षा वर्ग दीक्षांत समारोह ८ जून को लामाचौड़ में! पढ़ें कितने बजे से होगा...

उन्‍होंने कहा कि प्रदेश के सुदूर गांवों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले इसके लिए इन महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को ग्रामीण क्षेत्रों में नियुक्ति प्रदान की जा रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं व शिशुओं की भी देखभाल करने की इन पर जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मातृ शक्ति को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के साथ ही उनके जीवन में कल्याणकारी परिवर्तन लाने और उनके भविष्य को उत्कृष्ट बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

यह भी पढ़ें 👉  Breking news: *राष्ट्रीय विकास का भविष्य ग्रामीण समृद्धि में निहित*!पढ़ें केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह का वह भाषण जो प्रशासनिक अधिकारियों को दिया...

राज्य में महिलाओं को 30 प्रतिक्षत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। आज हमारी बहन-बेटियों ने हर क्षेत्र में अपना एक अलग स्थान बनाया है और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad