

बिंदुखत्ता। यहां संजयनगर निवासी अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से उसके घर में कोहराम मचा है। बताते चलें गत दिवस पुलिस ने गोलागेट के पास से नशे की हालत में उसे उसके परिजनों के हवाले किया था।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष महेश आर्य की मौत से पूर्व गम्भीर हालत में परिजनों ने उसे गत रात्रि उपचार के लिए भर्ती काराया था। हल्द्वानी के अस्पताल मे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कल जताई थी पुलिस से अनहोनी होने की आंशका और पुलिस ने बरामद कर परिजनों के हवाले किया था।
विदित हो लालकुआं पुलिस को गत दिवस दोपहर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष महेश आर्य के परिजनों ने सूचना पुलिस को दी थी।
परिजनों ने पुलिस को बताया था कि महेश आत्म हत्या कर सकता है लेकिन होनी को यही मंजूर था पुलिस ने भी अपना काम त्वरित किया और परिजनों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी महेश को बचाने के लिए लेकिन अफसोस है कि होनहार युवक को बचाया न जा सका क्योंकि उसने ठान ली थी और होनी को भी यही मंजूर था!
उसने जहरीला पदार्थ खा लिया और संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत एक गंभीर कहानी बन गई! होनी को टाला नहीं जा सकता इस घटना से कह सकते हैं!
इस घटना पर दुखी केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधायक डा. मोहन बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश पंत, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष बोरा, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरेंद्र नाथ गोस्वामी, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
संजयनगर में शोक की लहर है।
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज*11 जून को राजभवन नैनीताल में होगा *एक शाम सैनिकों के नाम* कार्यक्रम! वीरता, शौर्य और सेवा को मिलेगा सम्मान … लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) ने क्या कहा पढ़ें राजभवन समाचार…राज्यपाल की कलम से…
ब्रेकिंग न्यूज: आर एस एस का शिक्षा वर्ग दीक्षांत समारोह ८ जून को लामाचौड़ में! पढ़ें कितने बजे से होगा…
ब्रेकिंग न्यूज: सभी अधिकारी रोज बैठकर अपने कार्यालय में सुनें जन समस्या और धरातल पर करें निराकरण! पढ़ें कुमाऊं मंडल स्तरीय बैठक में सीएम पुष्कर धामी क्या बोले…