
बिन्दुखत्ता। आज यहां एक 65 साल के आदमी ने धोखा मिलने पर जहर खा लिया जिसे परिजन एस टी एच ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार प्रेम सिंह दानू आठ नंबर खुरियाखत्ता बिंदुखत्ता के नाम पर शेर सिंह मेहता निवासी पांच नंबर शांतिपुरी ने ग्रुप लोन लिया था। लोन लेते समय शेर सिंह मेहता ने कहा था कि वह किश्त खुद जमा करेगा उसे टेंशन की कोई जरूरत नहीं है। प्रेम सिंह दानू सीधा साधा व्यक्ति था उसने विश्वास कर लिया तथा अपना आधार कार्ड शेर सिंह मेहता को दे दिया। प्रेम सिंह दानू को पता भी नहीं कि लोन कब मिला। परिजनों के अनुसार जब बैंक और पुलिस वाले घर आने लगे तो प्रेम सिंह दानू सीधा शेर सिंह मेहता के घर गया और किश्त जमा करने को कहा तो शेर सिंह ने प्रेम सिंह दानू को उल्टा पुल्टा कहकर भगा दिया। इसके बाद प्रेम सिंह दानू सीधा अपने घर आया और पत्नी से कुछ कहता नहीं कहता वह जुबान व कानों से दिव्यांग है।

पुलिस को दी गई तहरीर में परिजनों ने प्रेम सिंह दानू के बयान की वीडीओ भी दी है। जिसमें प्रेम सिंह दानू ने शेर सिंह मेहता को जिम्मेदार ठहराया है। इधर गरीब प्रेम सिंह दानू की अकारण मौत से पूरे गांव में रोष व्याप्त है और लोग आरोपी के बारे में कहते हैं कि शेर सिंह मेहता इस तरह कई और लोगों को भी अपना निशाना बना चुका है। लोगों को ग्रुप लोन दिलाने के नाम पर गरीबों को किस तरह लूटा जा रहा है इस घटना से ज्ञात होता है।

परिजनों ने आरोपी शेर सिंह मेहता को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक परिजन बिंदुखत्ता पुलिस चौकी में थे तो प्रेम सिंह का शव पीएम के लिए मोर्चरी में है जिसका पीएम हो रहा है। इसकी सूचना विधायक डा मोहन बिष्ट को भी परिजन दे चुके हैं। विधायक ने न्याय दिलाने का परिजनों को आश्वासन दिया है। पुलिस ने तहरीर ले ली है। इस घटना से ज्ञात होता है कि क्षेत्र में सूदखोरी और लोन दिलाने के नाम पर ठग गिरोह सक्रिय है।















More Stories
*ब्रेकिंग न्यूज*पानी के चैंबर में गिरा सांड! पढ़ें लालकुआं अपडेट…
*ब्रेकिंग न्यूज*कर्नल अजय कोठियाल बने (अध्यक्ष) उत्तराखण्ड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के! पढ़ें रेनू अधिकारी सहित कितनों की हुई ताजपोशी…
*राष्ट्रीय समाचार*बिड़ला रियल स्टेट और आई टी सी के बीच संपन्न हुआ सी पी पी हस्तांतरण समझौता! पढ़ें किसने किया था इस उद्योग को स्थापित…