
देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ‘‘उत्तराखंड के महानायक पुस्तक’’ का विमोचन किया। यह पुस्तक योगेश कुमार एवं अजित द्वारा लिखी गई है। इस पुस्तक में उत्तराखण्ड के दस महान विभूतियों पंडित बद्री दत्त पाण्डे, गौरा देवी, पंडित गोविन्द बल्लभ पंत, गौरा पंत ‘शिवानी’, कबूतरी देवी, माधो सिंह भण्डारी, शैलेश मटियानी, श्रीदेव सुमन, तीलू रौतेली एवं वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के बारे में जानकारी दी गई है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब देश में आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। ऐसे में उत्तराखण्ड की महान विभूतियों के कार्यों एवं उनके योगदान के बारे में लोगों को जानकारी मिले, इस पुस्तक के माध्यम से सराहनीय प्रयास किया गया है। उत्तराखण्ड की धरती ने कई स्वतंत्रता सेनानियों, देशभक्तों, लेखकों और राजनेताओं को जन्म दिया है। इस पुस्तक में दी गई जानकारी हमारे नायकों के बलिदान और देश के प्रति समर्पण भाव के बारे में लोगों को कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगी।



More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: स्वर्ण सिंह को सेना ने ऑपरेशन सिंदूर का सबसे छोटा नागरिक योद्धा घोषित कर किया सार्वजनिक रूप से सम्मानित! पढ़ें क्या किया इस बाल योद्धा ने…
पौड़ी गढ़वाल:- गुलदार ने किया ग्रामीण पर हमला, मौत… क्षेत्र में दहशत का माहौल…देखें VIDEO
ब्रेकिंग न्यूज: पौड़ी जिले के सिरौली मुंडयाप गांव में 55 वर्षीय व्यक्ति को गुलदार ने मार डाला! पढ़ें पौड़ी अपडेट…