
देहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा राहुल और प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। शनिवार को देहरादून में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गणेश जोशी के आवास का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कैबिनेट मंत्री द्वारा राहुल व प्रियंका गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है। देश की सेवा तथा भारतीय राजनीति में जवाहर लाल नेहरू और महात्मा गांधी परिवार का लम्बा इतिहास है। स्व इन्दिरा गांधी और स्व राजीव गांधी ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान तक दे दिया।



More Stories
पौड़ी गढ़वाल:- गुलदार ने किया ग्रामीण पर हमला, मौत… क्षेत्र में दहशत का माहौल…देखें VIDEO
हरिद्वार जमीन खरीद घोटाला: हरिद्वार डीएम और IAS वरुण चौधरी सस्पेंड, पीसीएस भी नपे, जानिए पूरा मामला – HARIDWAR LAND PURCHASE SCAM
लालकुआं:- मैंने बनाई बिंदुखत्ता को नगरपालिका, राजस्व गांव बनाने के लिए धामी सरकार करें ये काम…देखें VIDEO