
भारतीय सेना में जाने की तैयारी कर रहा युवक दौड़ते वक्त गस खाकर गिर पड़ा, जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, उक्त घटना से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
आर्मी की तैयारी कर रहा 18 वर्षीय युवक मनोज रावत पुत्र बहादुर सिंह रावत निवासी सिंगल फॉर्म हल्दूचौड़ रोजाना की तरह भारतीय आर्मी में भर्ती होने के लिए तैयारी में लगा हुआ था, जो कि रोज की भांति आज भी दौड़ने के लिए निकट ही स्थित मैदान में चला गया, जैसे ही वह तेज गति से दौड़ रहा था तभी अचानक गश खाकर गिर पड़ा, आसपास के साथी युवकों ने उसे तुरंत उठाकर एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उक्त घटना से जहां क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी, वहीं परिवार में कोहराम मच गया है। मनोज का एक भाई और दो बहने हैं, उसके पिता बहादुर सिंह हरियाणा प्रदेश के हिसार शहर में निजी कंपनी में कार्य करते हैं, प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार
दौड़ते वक्त गिरे उक्त युवक के नाक से अचानक खून बहने लगा जिसे तुरंत ही सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, उक्त घटना से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।


लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: 71 अधिकारियों को दिया त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रशिक्षण! पढ़ें खास अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: महेंद्र भट्ट पुनः होंगे भाजपा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष! पढ़ें क्या कारण रहा कि महेंद्र भट्ट की पुनः होगी ताजपोशी…
ब्रेकिंग न्यूज:तीन मकान ढहे 12 लोगों का किया रेस्क्यू! पढ़ें (मॉक ड्रिल) समाचार…देखें (वीडीओ) कैसे किया रेस्क्यू और कहां पकड़ा सांप…