

भवाली । वर्षा काल आते ही हरेला और वन महोत्सव जैसे पर्वों की धूम मचने लगती है। सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए पूरा देश वृक्षारोपण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में अपनी सहभागिता देता है।
भवाली क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ती और वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री खष्टी बिष्ट द्वारा वृक्षारोपण का वृहत कार्यक्रम चलाया गया। इस अवसर पर सेनेटोरियम क्षेत्र और नैनीताल रोड दोनों तरफ विभिन्न प्रकार के वृक्षों का रोपण किया गया।
स्थानीय महिलाओं का कुशल नेतृत्व करते हुए खष्टी बिष्ट जी हर वर्ष वृक्षारोपण पर अनेक प्रकार के वृक्षों को रोंप कर समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश देती हैं कि वन का हमारे जीवन में कितना महत्व है। इस दरम्यान भवाली के गणमान्य नागरिकों ने भी इस सामाजिक कार्य में बढ़ चढकर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में नगर पालिका ईओ संजय कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता संतोष तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता शेर सिंह बिष्ट, शांति तिवारी, धनी दुमका, जय, कपिल, भास्कर, शशि, गीता बिष्ट, ललित, आदिल आदि उपस्थित थे।
सामाजिक वानिकी में भी अपने दायित्व निभाते हुए स्थानीय लोगों ने अनेक महिलाओं और पुरुषों की सहायता से भवाली सैनिटोरियम और नैनीताल सड़क परिक्षेत्र में विभिन्न प्रकार के वृक्षों का रोपण किया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री ने कहा कि वन हमारी बहुमूल्य संपदा है, इसे बचाना, संरक्षित करना और नए पौधारोपण करना हम सब का सामाजिक दायित्व है। इस अवसर पर बांज, चीड़, उतीस, देवदार, पांगर, तेजपत्ता जैसे अनेक पौधों का रोपण किया गया।
श्रीमती खष्टी बिष्ट ने कहा कि सिर्फ पौधारोपण का दिखावा करना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उनकी पूरे वर्ष देखभाल होनी चाहिए तभी इसका महत्व है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील भी की और हरियाली का पावन पर्व की सभी को बधाइयां दी।
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए! पढ़ें सेतु आयोग की पहल…
Breking news: बिंदुखत्ता की *करिश्मा जोशी बनीं प्रभारी तहसीलदार* सतपुली! पढ़ें शासन द्वारा जारी सूची…
Breking news: सरकार के आदेशों को ठेंगा दिखाकर चल रहे तीन मदरसे जिला प्रशासन ने किए सील! पढ़ें हरिद्वार जनपद अपडेट…