Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

भगवान राम के विचार आज भी प्रासंगिक हैं! विधायक डा. मोहन बिष्ट ने बिंदुखत्ता की रामलीला में किया प्रतिभाग! पढ़ें क्या बोले विधायक…

खबर शेयर करें -

बिंदुखत्ता। भगवान राम की कृपा से दुनियां चल रही है उनके विचार जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त करते हैं! यह बात विधायक डा.मोहन बिष्ट ने यहां राजीव नगर प्रथम में अयोजित श्री रामलीला मंचन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कही।

उन्होंने कहा भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की लीला से नई पीढी को ज्ञान मिलता है और सत्य और असत्य का फल क्या होता है ये जानकारी होती है।

यह भी पढ़ें 👉  Breking news: दूल्हे को सास दुल्हन बनी है तब पता चला जब मौलवी ने नाम पुकारा! पढ़ें: जब बेटी की जगह सास बनी दुल्हन...

उन्होंने कहा भगवान श्री राम की कृपा से बिंदुखत्ता जल्द राजस्व गांव बनेगा। इस अवसर पर उन्होंने जनता का अभिवादन करते कहा विधायक डा मोहन बिष्ट जनता को समर्पित है और विधायक निधि भी जनता को समर्पित है।

कमेटी के पदाधिकारियों ने विधायक डा. मोहन बिष्ट को अंग वस्त्र भेंट किया और स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में भाजपा नेता मोहित गोस्वामी ने और एक्सपॉन्सल स्कूल के स्वामी राजेंद्र सिंह नैनवाल ने भी विचार व्यक्त किए और भगवान प्रभु राम को महान आदर्श बताया।

आज भाजपा मण्डल अध्यक्ष जगदीश पंत, महामंत्री बलवंत खोलिया, रमेश कुनियाल, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष बोरा मिथुन, विधायक प्रतिनिधि सोनू पाण्डेय सहित कई अतिथि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  * ब्रेकिंग न्यूज * बाबा साहब भीमराव अंबेडकर सम्मान समारोह आयोजित! पढ़ें हल्द्वानी अपडेट...

कमेटी के अध्यक्ष हरीश बिसोती, प्रबन्धक जीवन जोशी, सचिव सुरेश दानू, जीवन खर्कवाल , बलवंत बिष्ट, प्रकाश जोशी, पूरन बिष्ट, सोनू पाण्डेय, हरीश दानू, धन सिंह गडियां, रणजीत सिंह गड़िया, दीपू बिष्ट, सहित पूरी कमेटी के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत किया।

आज सूर्पनखा का नृत्य देखने भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रबन्धक जीवन जोशी ने बताया कि दूसरे वर्ष की लीला में जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
Ad