

मुंबई। यूपी सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक मानसिक रूप से बीमार महिला को पुलिस से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
सूत्रों के अनुसार मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी भरा संदेश भेजने के आरोप में एक युवती को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती की पहचान फातिमा खान (24) के रूप में की गई है, वह अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में रहती है। महिला की मानसिक स्थिति खराब बताई जाती है।
उसने सूचना प्रौद्योगिकी में बीएससी की है। उसके पिता का लकड़ी का कारोबार है। पुलिस ने बताया कि युवती शिक्षित है, लेकिन मानसिक रूप से अस्थिर है।
बताते चलें इस धमकी के बाद पूरे देश में हिंदूवादी नेता आग बबूला हो गए थे। पुलिस तह तक पहुंचने की हर स्तर से जांच में जुटी है।


















More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: कुमाऊं की राजधानी में होटल मैनेजर ने किया महिला से जबरन दुष्कर्म! आरोपी फरार! मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि! पढ़ें हल्द्वानी अपडेट…
Breking news: शुक्रवार को उत्तराखंड पहुंच रहा मानसून! पढ़ें सीएम पुष्कर धामी ने क्या दिए निर्देश…
Breking news: हाईकोर्ट ऑर्डर: बनभूलपुरा बहुचर्चित प्रकरण में इंस्पेक्टर नीरज भाकुनी पर गिरी गाज! पढ़ें ताजा अपडेट…