Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

प्रशासक ब्लॉक प्रमुख शिष्ट मंडल ने सीएम पुष्कर धामी का जताया आभार! पढ़ें भीमताल के प्रशासक डॉ हरीश बिष्ट से *दूरगामी नयन* की एक मुलाकात…

खबर शेयर करें -

देहरादून । प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से (प्रशासक) ब्लॉक प्रमुखों के शिष्टमंडल ने मुलाकात कर जनता द्वारा चुने व्यक्ति को ही प्रशासक नियुक्त करने का ऐतिहासिक फैसला लेने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

साथ ही प्रशासक ब्लॉक प्रमुखों ने विकास खंड स्तर पर आने वाली समस्याओं के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री से चर्चा की प्रमुख गणों ने कहा प्रशासक बनाने पर सरकार की योजनाओं को पुनः धरातल पर पहुंचाने का काम करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  * ब्रेकिंग न्यूज * वनाधिकार समितियों का हुआ एक दिवसीय सम्मेलन! पढ़ें क्या दी चेतावनी...

ताकि आम जनता को परेशानियों का सामना ना करना पड़े समय पर आम जनता की समस्याओं का समाधान हो सके। प्रमुख ने कहा कोरोना काल में बर्बाद हुआ सरकार ने हमें भरपाई करने का अवसर दिया है। कोरोना में भी पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी कार्यों को पूर्ण ईमानदारी से निभाया था।

प्रशासक प्रमुख उपलब्ध वित्तीय व मानव संसाधन का समुचित उपयोग करते हुए क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाने में पूरा योगदान करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  * ब्रेकिंग न्यूज* सीजन शुरू होने से पहले जाम की हालत देखने लायक! पढ़ें खैरना पुल अपडेट...

आभार व्यक्त करने में प्रशासक ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉo हरीश सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह राणा, रेखा रावत, विनीता फर्तियाल, बबीता भाकुनी, गोविंद सिंह दानू, रणजीत नामधारी, इंदर सिंह रावत, अर्जुन कश्यप, मटौर सिंह चौहान, महिमन सिंह, रेखा देवी, बच्चन सिंह पवार सहित अन्य प्रशासक प्रमुख उपस्थित रहे।

भीमताल ब्लॉक प्रमुख प्रशासक डॉ हरीश बिष्ट ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने जो निर्णय लिया है उसकी समूचा उत्तराखण्ड स्वागत कर रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
Ad