
बिंदुखत्ता/शान्तिपुरी। बीती रात दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया जिसमें दोनों गुटों के दो लोग खुकरी के हमले में घायल हैं! दोनों पक्षों ने पुलिस चौकी बिंदुखत्ता में रिपोर्ट दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
प्राप्त समाचार के अनुसार बीती रात 10.30 बजे करीब इमलीघाट गेट के पास दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया जिसमें बिंदुखत्ता और शांतिपुरी के दो लोग घायल हैं।
बिंदुखत्ता के बहादुर सिंह कोरंगा और शांतिपुरी निवासी सुभम मेहता खुकरी के हमले में घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इधर ग्रामीणों का कहना है नशे के सौदागरों ने पूरे इलाके में अपनी समानांतर सरकार चला रखी है, ये विवाद भी नशे के चलते हुआ है! पुलिस का कहना है कि अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जायेगा।
जांच चौकी इंचार्ज सोमेंद्र सिंह कर रहे हैं, समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्ष चौकी में जमे थे। दोनों पक्षों ने मेडिकल भी बनाया है। देखना है पुलिस बढ़ते अपराध के खिलाफ क्या कार्यवाही अमल में लाती है।
बताया जाता है क्षेत्र में नशे का कारोबार युवाओं को बर्बाद कर रहा है और अपराध की तरफ बढ़ा रहा है जो बेहद चिंता का विषय है। पुलिस ने कहा है अपराधी जेल की सलाखों के पीछे होंगे।













More Stories
उत्तराखंड ब्रेकिंग न्यूज: महिला सब इंस्पेक्टर के साथ सिपाही ने किया मुंह काला! पढ़ें देहरादून अपडेट …
हिंदी ब्रेकिंग न्यूज: भाजपा कार्यालय में होली की मची धूम! पढ़ें राजधानी समाचार…
ब्रेकिंग न्यूज: सब्जी उगाकर कर रहे चंबा के ग्रामीण स्वरोजगार! पढ़ें *दूरगामी नयन* की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट…