

काशीपुर। यहां एक प्रॉपर्टी डीलर से दो कथित पत्रकारों ने पुलिस से सैटिंग के नाम पर एक करोड़ रुपए ठग लिए और दोनों ने दो आवासीय प्लाट भी प्रॉपर्टी डीलर से ले लिए जिसकी डीलर ने बाकायदा रजिस्ट्री भी करवाकर दी।
प्रापर्टी डीलर सौरभ अग्रवाल पुत्र राकेश कुमार ने एस एस पी को बताया कि पत्रकार विकाश गुप्ता और लवप्रीत ने एक साल से उसका जीना हराम कर दिया है। सौरव ने कहा दोनों पत्रकारों ने उसे डराया कि वह प्रॉपर्टी डीलर है पुलिस उसे गुंडा एक्ट में फंसाने के चक्कर में इसलिए एक करोड़ दे दो जान बच जाएगी!
इसके बाद डीलर ने डरकर एक बार 50 लाख दूसरी बार 54 लाख दिए , इसके बाद दोनों को आवासीय प्लाट भी दिए हैं। इसके बाद भी दोनों पत्रकार उनका जीना हराम किए हैं जिससे आहत होकर उन्होंने कई बार आत्म हत्या की तक सोच ली थी।
डीलर ने पूरी आप बीती बताई तो पुलिस ने तत्काल कार्यवाही की तैयारी की है। लोगों ने भी कहा है ये दोनों पत्रकार सबको पुलिस से दोस्ती होने का रोब दिखाकर ठगी करते हैं।


















More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: नशे और भ्रष्टाचार पर डी आई जी ने लिए कड़े फैसले! जारी किया नंबर! पढ़ें क्या कहती हैं रिद्धिम अग्रवाल…
Breking news: पौड़ी के विकासखंड वीरोंखाल में पहुंचकर किसानों के साथ संवाद किया! कृषि मंत्रालय के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी! पढ़ें पौड़ी अपडेट…
Breking news: अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बिफरे! पढ़ें क्या दी चेतावनी…