
रामनगर/हल्द्वानी। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में 26 मार्च बुधवार की प्रातः 10 बजे से खण्ड विकास अधिकारी कार्यालयरामनगर स्थित मैदान में उत्तराखण्ड सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर जनसेवा थीम के अन्तर्गत बहुउददेशीय शिविर का आयोजन किया जायेगा।
उप जिलाधिकारी राहुल शाह ने बताया कि शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्वावस्था पेंशन, विधवा एवं विकलांग,भरण पोषण, किसान पेंशन, तिलू रौतेली पेंशन, परित्यकता पेंशन की जानकारी के साथ ही फार्म भरवाए जायेंगे। पुलिस विभाग द्वारा विभाग से सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण किया जायेगा।
बाल विकास विभाग द्वारा नागरिकों की सुरक्षा, सेवा प्रदान किये जाने हेतु जानकारी दी जायेगी, स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऑफलाईन विकलांग प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही औषधि वितरण किया जायेगा।
उन्होंने कहा इसके साथ ही विद्युत विभाग, पेयजल, शिक्षा विभाग, लोक निमार्ण विभाग,ग्राम्य विकास, जिला पंचायत, नगर पालिका परिषद, पर्यटन, सेवायोजन, श्रम,उद्योग, आपूर्ति आदि विभागों द्वारा स्टाल लगाकर जानकारियो ंके साथ ही समस्याओं का समाधान किया जायेगा।
उन्होने आमजनता से अपील की है शिविर में उपस्थित होकर सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें।
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: 40 लाख कीi हीरोइन के साथ तस्कर दबोचा! पढ़ें कहां का है आरोपी…
ब्रेकिंग न्यूज: बिंदुखत्ता राजस्व गांव बनने की तरफ तर्ज पर होने लगा चिंतन! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: प्यार का नाटक कर लाखों की ठगी करने वाली महिला पुलिस के हाथ चढ़ी! 18से अधिक मामले पहले से दर्ज! विदेश भागने के लिए कर रही थी 30 लाख की अपने आशिक से मांग! पढ़ें उधमसिंह नगर अपडेट…