

देहरादून। भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके शासकीय आवास में मिलकर उनके कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा सेवा, सुशासन और विकास की प्रतिबद्धता के साथ 3 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर लालकुआं विधानसभा के चोरगलिया सिडकुल क्षेत्र में बाढ़ से होने वाले नुकसान को रोकने हेतु 1.5 किमी क्षेत्र में 50 मीटर चौड़ाई के बड़े बोल्डर आरबीएम को चोरगलिया की ओर शिफ्ट कर (चैनलाइज) तत्काल कराने के लिए ₹2 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने हेतु ज्ञापन सौंपा।
भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी ने मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा जिन्होंने समस्या की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए ऐसे सीएम पुष्कर धामी सरकार इस प्रदेश की जरूरत है।
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: 40 लाख कीi हीरोइन के साथ तस्कर दबोचा! पढ़ें कहां का है आरोपी…
ब्रेकिंग न्यूज: बिंदुखत्ता राजस्व गांव बनने की तरफ तर्ज पर होने लगा चिंतन! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: प्यार का नाटक कर लाखों की ठगी करने वाली महिला पुलिस के हाथ चढ़ी! 18से अधिक मामले पहले से दर्ज! विदेश भागने के लिए कर रही थी 30 लाख की अपने आशिक से मांग! पढ़ें उधमसिंह नगर अपडेट…