
नैनीताल। नैनीताल छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और सांसद का चुनाव लड़ चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ भूपाल सिंह भाकुनी का आकस्मिक निधन हो गया है। उनका पार्थिव शरीर शीशमहल उनके आवास पर दर्शनार्थ रखा गया है।
उनके पार्थिव शरीर को आज दो बजे चित्रशिला घाट ले जाया जाएगा। स्वर्गीय भाकुनी के निधन का समाचार सुनकर वकीलों और होटल कारोबारी के साथ ही उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
उनके निधन पर हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, नैनीताल की विधायक सरिता आर्या, लालकुआं के विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का , कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा, भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी, चंद्रशेखर पाण्डेय, पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी, समाजसेवी किरन डालाकोटी, बिंदुखत्ता कांग्रेस नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल, धर्म सिंह, रामबाबू मिश्रा , प्रमोद कुमार कालोनी, पुष्कर दानू, भगवान धामी, मोहित नाथ गोस्वामी, मोहन अधिकारी सहित अनेक लोगों ने स्वर्गीय भाकुनी को श्रद्धांजलि अर्पित की है।





More Stories
* ब्रेकिंग न्यूज * बिखौती मेला संपन्न! पढ़ें द्वाराहाट संवाददाता की अपडेट (वीडीओ ) …
*ब्रेकिंग न्यूज* प्रतिदिन होगा 250 टैक्सी का सत्यापन! पढ़ें क्या है फरमान…
*ब्रेकिंग न्यूज* कटघरिया और ऊंचापुल में गर्जी जे सी बी! पढ़ें हल्द्वानी अपडेट…(vdo)