

हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर डीएम डॉ संदीप तिवारी की शादी खूब चर्चा में है। चमोली जिले के जिलाधिकारी डॉक्टर संदीप तिवारी की सादगीपूर्ण शादी इन दिनो खासा चर्चा में है।
बताते चलें संदीप तिवारी ने हाल ही में हल्द्वानी निवासी डॉक्टर पूजा से सादगी के साथ विवाह किया है। उन्होंने न तो कोई भव्य आयोजन किया और न ही किसी विशेष तामझाम की व्यवस्था ही की थी।
अपने व्यस्त प्रशासनिक दायित्वों के बीच समय निकाल कर सामान्य रीति-रिवाजों के साथ विवाह की रस्में निभाईं और भगवान गोपीनाथ के आशीर्वाद के साथ वैवाहिक जीवन की शुरुआत की।
बताया जाता है डॉक्टर पूजा हल्द्वानी के तीनपानी क्षेत्र की निवासी हैं और वर्तमान में सुशीला तिवारी अस्पताल में ईएनटी विभाग में सेवाएं दे रही हैं।चमोली के डीएम डॉक्टर संदीप तिवारी की यह सादगी और संवेदनशीलता लोगों को खूब पसंद आ रही है।
पहले से ही अपने कर्तव्यनिष्ठ और जनहितैषी कार्यों के कारण जनता के बीच लोकप्रिय डीएम डॉक्टर संदीप तिवारी ने अपने विवाह पर आयोजन से एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया है।
मेहनती और ईमानदार आईएएस अधिकारियों में गिने जाने वाले डॉक्टर संदीप तिवारी अक्सर अपने प्रशासनिक कार्यों में नवाचार, तत्परता और जनसेवा की भावना के लिए चर्चा में रहते आए हैं।
उन्होंने अपने निजी जीवन को भी सादगी से शुरु कर एक नई सोच को जन्म दिया है। लोगों के बीच उनका विवाह एक मिसाल बन गया है कि सादगी ही असली शान होती है। डीएम डॉक्टर संदीप तिवारी ने कोई दिखावा न कर समाज को नया सोचने को विवश कर दिया। हर किसी की जुबां पर डॉ संदीप तिवारी के चर्चे हैं।











More Stories
बिंदुखत्ता:- तो क्या विद्युत विभाग की लापरवाही से हुई लाइनमैन सुनील की मौत? पढ़ें क्या बोले ग्रामीण…
ब्रेकिंग न्यूज: विद्युत विभाग की लापरवाही से लाइनमैन सुनील की मौत! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…
बिंदुखत्ता:- करंट लगने से युवा लाइनमैन की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम….