

उत्तरकाशी। जबरदस्त बारिश के कारण यहां जिले के मोरी ब्लॉक में बीती रात 2 बजे बड़ा दुखद हादसा हो गया है, घर की दीवार गिरने से एक ही परिवार के 4 लोग मलबे के नीचे दबकर जिंदगी से हाथ धो बैठे।
जानकारी के मुताबिक मृतकों में पति-पत्नी समेत दो बच्चे शामिल हैं जिसमें एक बच्चे की उम्र 3 साल व दूसरा 10 महीने का था।
यह घटना घटना राजस्व ग्राम ओडाटा के मोरा तोक स्थित गुर्जर बस्ती की बताई जाती है।
जानकारी के अनुसार रात करीब 2 बजे गुलाम हुसैन नामक व्यक्ति के मकान की दीवार अचानक ढह गई जिससे अंदर सो रहे परिवार के चार सदस्य मलबे में दब गए।
इसके चलते मलबे से दब जाने के कारण चारों लोगों की घर पर ही मौत हो गई है।

इसकी जानकारी मिलते ही राजस्व एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। जानकारी मिली है कि रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है और एसडीआरएफ की टीम ने दबे चारों के शवों को निकाल भी लिया है।
उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक देनी शुरू कर दी है जिसके चलते खतरनाक स्थानों पर जीर्ण शीर्ण घरों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना समय की जरूरत लगती है।
सीएम पुष्कर धामी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन को उचित दिशा निर्देश दिए हैं।
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: योग दिवस 21 जून का कार्यक्रम जारी! पढ़ें किस जनप्रतिनिधि को कहां रहना है…
ब्रेकिंग न्यूज: लालकुआं से प्रयागराज के लिए रेल सेवा प्रारंभ! सांसद और विधायक ने दिखाई हरी झंडी! पढ़ें लालकुआं अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: रात के समय पशुओं की सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए उनके गले में रेडियम रिफ्लेक्टर कॉलर लगाए जाएं! पढ़ें गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने क्या दिए निर्देश… देखें (वीडीओ)