

रामनगर/नैनीताल। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को रामनगर के आम डंडा में स्थित खाद्य गोदाम का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों से गोदाम के स्टॉक, राशन उठान और वितरण के बारे में जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने उनसे पूछा कि गोदाम के सामने की सड़क ठीक क्यों नहीं है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारीयों से कहा कि गोदाम में और सुधार के लिए जो कार्य किए जाने हैं उसके लिए जल्द से जल्द प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजें। इसके अतिरिक्त जो कार्य जिला योजना से कराए जा सकते हैं उसकी भी सूची बनाएं।
निरीक्षण के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि बरसात के मौसम में कई बार गोदाम में रखें राशन की गुणवत्ता खराब हो जाती है इसलिए उन्होंने निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि इस गोदाम में गेहूं और चावल समेत सभी भंडारित सामग्री पूरी तरह सुरक्षित है। इस अवसर पर एसएमओ मनोज मनराल, विपणन निरीक्षक रजनी आर्या, शशिकांत सिन्हा, मीनाक्षी पांडे आदि उपस्थित रहे।
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *संविधान हत्या दिवस* पर उप राष्ट्रपति का सार गर्भित वक्तव्य! पढ़ें *आपातकाल पर उप राष्ट्रपति के विचार*…बोले *शैक्षणिक संस्थान विचार और नवाचार के स्वाभाविक, जैविक प्रयोगशाला* हैं
ब्रेकिंग न्यूज: कुमाऊं विश्व विद्यालय के पचास साल पूरे होने पर उप राष्ट्रपति का आगमन! पढ़ें नैनीताल अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: आपातकाल की वर्षगांठ पर कुछ अनछुए पहलुओं पर एक नजर! पढ़ें इमरजेंसी डे अपडेट…