Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज करेंगे विवाह, जानिए कौन हैं डॉ. गुरप्रीत कौर जिससे हो रही हैं शादी…

खबर शेयर करें -

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बृहस्पतिवार को यहां एक निजी समारोह में विवाह करेंगे। मान (48), हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पेहोवा की रहने वाली डॉ. गुरप्रीत कौर से विवाह करने जा रहे हैं। मान की यह दूसरी शादी है। वह अपनी पहली पत्नी से 2015 में अलग हो गए थे। पहली शादी से मान के दो बच्चे सीरत कौर (21) और दिलशान (17) हैं। मुख्यमंत्री के आवास पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: कांवड़ मेले में चरस बेचने जा रहे दो तस्कर पुलिस ने दबोचे! पढ़ें कितनी चरस हुई बरामद...

गुरप्रीत कौर (30) ने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर साझा की और लिखा, ‘‘ दिन शगना दा चढ़ेया …(शादी का दिन आ गया है)।’’ उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं का बधाई संदेशों के लिए शुक्रिया भी अदा किया। पार्टी के अनुसार, मान की मां और बहन सहित परिवार के सदस्य तथा कुछ ही मेहमान विवाह में शामिल होंगे। यह विवाह सिख रीति-रिवाजों से संपन्न होगा।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें